बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका बर्थडे फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। भाईजान भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। अपने बर्थडे पर सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' का टीजर रिलीज करेंगे। ये फिल्म ईद पर रिलीज होगी। उनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है। सलमान सिर्फ एक्टर ही नहीं, युवाओं के लिए ट्रेंड सेटर भी रहे हैं। उनके हेयर स्टाइल से लेकर फिटनेस ट्रेंड को लोगों ने खूब फॉलो किया। आज हम आपको सलमान के उन 5 ट्रेंड्स के बारे में बता रहे हैं जिसे पीढ़ियों तक लोग याद रखेंगे।

 

सिक्स पैक एब्स और शर्टलेस लुक

 

सलमान ही पहले हीरो है जिन्होंने सिक्स पैक एब्स का चलन शुरू किया। 90 के दशक में उन्होंने शर्टलेस लुक का ट्रेंड शुरू किया। उस दौर में उनकी फिल्मों में शर्टलेस लुक जरूर होता था। इसके बाद इस ट्रेंड को शाहरुख से लेकर संजय दत्त ने फॉलो किया।

 

'तेरे नाम' हेयरस्टाइल

 

साल 2003 में सलमान की फिल्म 'तेरे नाम' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राधे भइया के हेयरस्टाइल ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। उनके लंबे बाल के साथ मिड- पार्टिशन हेयर स्टाइल लुक युवाओं के बीच बहुत फेमस हुआ था। इस हेयर स्टाइल को उस समय में हर किसी ने कॉपी किया था। ये हेयर स्टाइल काफी पॉपुलर हुआ था और अपनी छाप छोड़ गया।

 

'दबंग' वाले सनग्लासेस

 

सलमान ने 'दबंग' में सनग्लासेस को शर्ट के पीछे लगाया था। उनका ये स्टाइल लोगों के बीच में ट्रेंड बन गया। आज भी लोग उनका ये स्टाइल खूब कॉपी करते हैं। 

 

बूट कट पैंट्स

 

सलमान शुरुआत से ही बूट कट पैंट्स पहनते हैं। इतने सालों बाद भी भाईजान अक्सर बूट कट पैंट्स पहने हुए नजर आते हैं। उनके फैशन स्टेंटमेंट ने लोगों को खूब इंप्रेस किया है। फिर चाहे कान में हूप इयररिंगस हो या फिर लेदर जैकेट्स का ट्रेंड हो।

 

फिरोजे का ब्रेसलेट

 

सलमान हमेशा से अपने हाथ में फिरोजे का ब्रेसलेट पहनते हैं। ये उनका लकी चार्म है। भाईजान के हर फैन ने अपनी लाइफ में एक ना एक बार इस ब्रेसलेट को पहना है।

 

सलमान खान का करियर

 

1988 में सलमान मे फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में छोटे से रोल से इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्हें सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से सफलता मिली थी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में 'पत्थर के फूल', 'हम आपके हैं कौन', 'करण-अर्जुन', 'वांटेड', 'टाइगर 3', 'दबंग' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।