शबाना आजमी और जावेद अख्तर के प्यार की मिसाल हर कोई देता है। फिल्म राइटर जावेद अख्तर ने शबाना से दूसरी शादी की है। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। कपल की शादी को 40 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि जावेद अख्तर असल जिंदगी में कैसे इंसान हैं। वह उनकी किन बातों को पसंद करती हैं। इसी के साथ उन्होंने खुलासा किया कि दोनों ने रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया और करीब तीन महीने तक बातचीत नहीं की थी।
शबाना ने कहा, 'मेरी मां ने मुझसे कहा था कि शायरों और कवियों के चक्कर में मत पड़ना। वो तुमसे अच्छे-अच्छे अल्फाज कहेंगे और उसमें फसाएंगे। मैं सच में फंस गई'। उन्होंने बताया कि हमारे रिश्ते की नींव दोस्ती हैं। हम दोनों को एक-दूसरे से बात करने में बहुत मजा आता है। हम शायरी, गजल, पॉलिटिक्स हर चीज पर खूब बात करते हैं। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं।
जावेद और शबाना खत्म करना चाहते थे रिश्ता
शबाना ने बताया, 'हमने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया था क्योंकि हालात बहुत मुश्किल हो गए थे। हमने तीन महीने तक बात नहीं की थी। हमने सोचा कि आखिरी बार मिलेंगे। हमने उस दिन हर चीज के बारे में बात की और अपने रिश्ते को खत्म करने का विचार छोड़ दिया'। 'मकड़ी' एक्ट्रेस ने कहा, वह निष्पक्ष इंसान हैं। वह भले ही बड़ों के आगे नहीं झुकते हैं लेकिन अपने से छोटों से बहुत प्यार से बात करते हैं। मुझे उनकी यही खूबी पसंद हैं।
शबाना का फिल्मी करियर
शबाना ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बोल्ड किरदार निभाएं हैं। हर किरदार में वह अलग अंदाज में नजर आती हैं। उन्होंने 1970 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वह पहली अभिनेत्री हैं जिन्हें 5 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। उन्होंने 'अंकुर', 'अर्थ', 'स्पर्श', 'मंडी', 'मकड़ी' समेत कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने उस समय में समलैंगिक फिल्म 'फायर' की थी। वो फिल्म 1966 में रिलीज हुई थी। वह अभी भी फिल्मों में काम कर रही है। वह साल 2023 में करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थी।