बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने परिवार और दोस्तों के बीच में स्पेशल हिंदू मैरिज एक्ट के तहत शादी की है। एक्ट्रेस की शादी में उनके भाई लव सिन्हा शामिल नहीं हुए थे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सोनाक्षी की शादी से उनके भाई लव सिन्हा खुश नहीं थे। लव ने एक्ट्रेस के ससुरवालों पर कमेंट करते हुए कहा था मैं गलत लोगों का साथ नहीं देता हूं। हालांकि कुछ समय बाद ही लव ने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया था।

 

सोनाक्षी की शादी के बाद से लव अपनी बहन के साथ किसी फंक्शन या पार्टी में नहीं नजर आए हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा के साथ स्पॉट होती हैं। हीरामंडी एक्ट्रेस हाल ही में कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आईं। सोनाक्षी शो पर अपने पति जहीर इकबाल, पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा केसाथ दिखाई दी। सिन्हा परिवार के साथ लव सिन्हा नहीं दिखाई दिए। मेकर्स ने शो का धमाकेदार प्रोमो शेयर कर दिया है।

सिन्हा परिवार के साथ नजर नहीं आए लव

 

 

 

प्रोमो में सोनाक्षी सिन्हा की पति के साथ शानदार एंट्री होती है। सोनाक्षी कहती हैं, जिसकी शादी नहीं हो रही है वो कपिल को भैया बुलाना शुरू कर दो। कपिल भैया मीट माई सैया। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा अपना फेमस डायलॉग खामोश कहते हैं। पूरा परिवार कपिल की टीम के साथ जमकर एन्जॉय करते हुए नजर आया। शो का प्रोमो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस कमेंट में जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, शत्रुघ्न की उनके दामाद से खूब जमती है। दूसरे यूजर ने लिखा, लव सिन्हा नहीं दिखे। तीसरे यूजर ने लिखा, सिन्हा परिवार को साथ देखकर अच्छा लग रहा है।

 

सिन्हा परिवार में थी खटपट की खबर

 

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी की शादी से खुश नहीं है। लेकिन इन खबरों पर शत्रुघ्न ने कहा था कि ये सब अफवाह है। मैं अपनी बेटी की शादी से खुश हूं। मुझे अपनी बेटी के फैसले पर पूरा भरोसा है। आपको बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने शादी करने से पहले एक-दूसरे को सात साल तक डेट किया था।