इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने ईरान पर एक बार फिर हमला किया है। पूरे इजरायल में सायरन बजाए जा रहे हैं, लोगों के मोबाइल फोन पर सीधे मैसेज भेजकर चेतावनी दी गई है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। इजारयल की सेना ने लोगों को बंकर में छिपने या सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है। इजरायल ने ईरान पर एक साथ कई प्रिवेंटिव मिसाइलें दाग दी है।

इजरायल के रक्षा मंत्री ने खुद इसका एलान किया है।  उन्होंने कहा कि यह सुरक्षात्मक हमला है, जिससे ईरान से आने वाले खतरे को पहले ही रोक दिया जाए। इजरायल में इमरजेंसी घोषित की गई है। इजरायल की सेना (IDF) ने पूरे देश में एयर रेड सायरन बजाए हैं। सेना का कहना है कि यह अलर्ट इसलिए है क्योंकि ईरान से जवाबी मिसाइल या ड्रोन हमले की आशंका है। ईरान की तरफ से बदला लेने की आशंका देखते हुए इजरायल ने जनता को तैयार रहने के लिए कहा है।  

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान या ईरान, बलूचिस्तान पर इजरायल की नजर के पीछे वजह कौन?

इजरायल में नेशनल इमरजेंसी क्यों घोषित हुई?

ईरान, इजरायल पर जवाबी हमला जरूर करेगा। ईरान के हमले से पहले ही इजरायल ने अपने नागरिकों को बंकर में छिपने के लिए कहा है, जिससे कम से कम नुकसान हो। 

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज:
इजरायल ने अपने ऊपर खतरों को समाप्त करने के लिए ईरान के खिलाफ पहले से तय हमला किया है।

इजरायल डिफेंस फोर्स का प्लान क्या है?

IDF ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे सायरन बजने की स्थिति में बम से बचने के लिए बनाए गए शेल्टर होम के पास ही रहें। होम फ्रंट कमांड ने अपने मैसेज में कहा है कि सुरक्षा स्थिति को देखते हुए नागरिक अपने आस पास के शेल्टर होम में छिपें। गैर जरूरी यात्रा न करें। सेना ने यह भी कहा कि फिलहाल लोगों को शेल्टर में तत्काल जाने की तत्काल जरूरत नहीं है।

 

 

 

यह भी पढ़ें: ईरान की बढ़ी टेंशन! वेंस बोले- 'पागल सरकार को परमाणु हथियार नहीं रखने दे सकते'

भारत पर असर क्या?

एयर इंडिया तेल अवीव से नई दिल्ली जाने वाली उड़ान AI-140 में चढ़ने का इंतजार कर रहे यात्रियों को अपना सामान छोड़कर बम से बचने के लिए बनाए गए शेल्टर होम की ओर भागना पड़ा। विमानन सेवाएं बंद की जा सकती हैं।