इजरायल की एयरस्ट्राइक में रविवार को नार्थ तेहरान में स्थित में स्थित गांधी अस्पताल पर भी हमला किया गया। स्थानीय मीडिया ने इस बात की पुष्टि की है। इजरायल और अमेरिका के एक्शन के बाद इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चल रहा है। सोशल मीडिया पर इस हमले के बाद के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर इस हमले से हुए नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इस खबर को रिपोर्ट किया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद अस्पताल से मरीजों को निकाला जा रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हवाई हमले में अस्पताल को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा। ईरान की न्यूज एजेंसी ISNA ने बताया कि अमेरिकी हवाई हमलों ने अस्पताल पर हमला किया।
वीडियो में दिखा भयानक मंजर
तेहरान में स्थित गांधी अस्पताल पर हुए इस हमले से अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गया है। अलग-अलग न्यूज एजेंसी ने नुकसान को दिखाया है। अस्पताल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में नुकसान का वीडियो फुटेज दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल में चारों और कांच के टूकड़े पड़े हैं और क आसपास सामान बिखरा पड़ा है।
क्या बोला इजरायल?
इजरायली अधिकारियों ने दावा किया कि उनके हमले ईरान के न्यूक्लियर और मिलिट्री ठिकानों पर थे। इजरायल डिफेंस फोर्सेज के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि 100 फाइटर जेट्स ने एक साथ तेहरान में सरकारी इमारतों पर हमला किया था।
इस हमले के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, ' हमारे टारगेट में ईरान के मिसाइल कमांड, एयर फोर्स और इंटरनल सिक्योरिटी फोर्स से जुड़े इंस्टॉलेशन शामिल थे। इन सभी ने जनवरी में प्रदर्शनों को दबाया था।'
इस लड़ाई की शुरुआत में इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान में कई सरकारी और मिलिट्री ठिकानों पर हमला किया। जवाबी हमले में ईरान ने मिडल ईस्ट में कई इजरायली और अमेरिकी के ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। हालांकि, इजरायल दावा कर रहा है कि वह सिर्फ न्यूकलियर और मिलिट्री जगहों को ही टारगेट कर रहा है लेकिन गांधी अस्पताल जैसे मेडिकल संस्थानों को भी टारगेट किया जा रहा है।
अस्पताल पर पहले भी हो चुका हमला
इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में यह पहली बार नहीं है जब किसी मेडिकल संस्थान को निशाना बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान की राजधानी तेहरान और ईरान के दूसरे शहरों में कई जगहों पर हमले या नुकसान होने की जानकारी सामने आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार जून 2025 में ईरान के हेल्थ मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन हुसैन ने बताया कि अशांति की वजह से एक बड़े हेल्थ सर्विस सेंटर और छह एम्बुलेंस पर भी हमले हुए हैं। ईरान के मशहूर न्यूजपेपर तहरान टाइम्स के मुताबिक, लडा़ई के बीच पिछले साल इजराइली सरकार ने बॉर्डर शहर करमानशाह के फराबी अस्पताल पर मिसाइलों से हमला किया था।
