पाकिस्तान में अपनी ही सेना के खिलाफ विरोध को सुर उठने लगे हैं। यह विरोध सेना की कार्यशैली को लेकर उठाया जा रहा है। दरअसल, पाकिस्तान के बड़े नेताओं में शुमार मौलाना फजलुर रहमान ने रविवार को अपने देश की सेना और बढ़ते आतंकवाद के मुद्दों से निपटने के उसके तरीके पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से एक अनार भी इस्लामाबाद में नहीं घुस सकता लेकिन फिर भी आतंकवादी हमारे देश में कैसे घुस रहे हैं? मौलाना फजलुर रहमान पाकिस्तान के जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI-F) के अध्यक्ष हैं।
दरअसल, मौलाना फजलुर रहमान ने पाकिस्तानी सेना पर हमला रावलपिंडी में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने यह बात पाकिस्तानी सेना और सरकार के इस दावे पर किया कि आतंकादी अफगानिस्तान से देश में घुस रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग देश के पॉलिसी बनाने वाले नेताओं से पूछना चाहते हैं कि जहीर शाह से लेकर आज के अमरत-ए-इस्लामिया तक, कोई भी पाकिस्तान के साथ काम क्यों नहीं कर पाया?
यह भी पढ़ें: केन्या में 20 लाख लोगों पर मौत का साया, सूखे के कारण भुखमरी के हालात
'जिहादियों का राज आया'
रहमान ने पूछा, 'अलग-अलग लोग आए, एक कम्युनिस्ट सरकार आई, जिहादियों का राज आया, तालिबान का राज आया और पाकिस्तान के सपोर्टर भी आए। फिर भी, बुराई करने से पहले, क्या आपने कभी सोचा है कि पिछले 78 सालों से मेरी अफगान पॉलिसी फेल क्यों हो रही है?'
आतंकवादी देश में कहां से आ रहे?
उन्होंने कहा, 'अधिकारी कह रहे हैं कि आतंकवादी अफगानिस्तान से पाकिस्तान आते हैं। अगर वे अफगानिस्तान से आ रहे हैं, तो उन्हें रोकें और खत्म करें। अफगान सरकार ने आपके कदमों पर कभी एतराज नहीं किया।' फजलुर रहमान जोर देकर कहा कि यहां अजीब बात यह है कि अफगानिस्तान से एक भी अनार या खरबूजा पाकिस्तान में नहीं आ सकता, मगर फिर भी किसी तरह, आतंकवादी देश में आ जाते हैं।
मौलाना फजलुर रहमान ने आगे पाकिस्तान की विदेश नीति पर भी बड़ा हमला बोला। उन्होंने देश की विदेश नीति को पूरी तरह से फेल बताया। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद की डिप्लोमेसी देश के लिए नुकसानदायक साबित हुई है।.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के व्हाइट हाउस ने व्यापार समझौते की कर दी घोषणा, एक-एक प्वाइंट जानें
'हम भारत से लड़ रहे हैं'
रहमान ने कहा, 'हम भारत से लड़ रहे हैं, अफगानिस्तान के साथ हमारा टेंशन है, चीन परेशान है, और ईरान भी। इस माहौल में, सेना और सरकार को लगता है कि वे पाकिस्तान की लड़ाई लड़ रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों राजधानी इस्लामाबाद में एक शिया मस्जिद में सुसाइड बॉम्बिंग 31 लोगों की जान चली गई थी। इस धमाके में 170 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। रहमान रैली में इसी बात को लेकर तकरीर दे रहे थे।
