पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बंदूकधारी आतंकवादियों की दहशत है। दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने बुधवार को सात लोगों को एक लाइन में खड़ा करके गोली मार दी। दरअसल, मारे गए लोग बस में यात्रा कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बस लाहौर जा रही थी।
आतंकवादियों ने सभी बस यात्रियों को बस से उतारकर उन्हें गोली दी। इस नरसंहार में सातों लोगों को मौत हो गई है।
आतंकवादियों ने सातों लोगों को गोली इसलिए मारी क्योंकि सभी लोग पंजाब क्षेत्र से ताल्लुक रखते थे। सीनियर सरकारी अधिकारी सआदत हुसैन ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, 'सात लोगों को लाइन में खड़ा करके गोली मार दी गई। हमलावरों ने यात्रियों से जबरन उनके पहचान पत्र मांगे और पंजाबी पहचान होने के कारण उन्हें बस से उतारकर हत्या कर दी।'
यह भी पढ़ें: हत्या या घोटाला..पाकिस्तान में 'अल्लाह के नाम पर' मिल जाती है माफी
घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत
यह हमला पाकिस्तान के अस्थिर बलूचिस्तान प्रांत में हुआ। बलूचिस्तान लंबे समय से अलगाववादी हिंसा और आतंकवादी गतिविधियों से घिरा रहा है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
राष्ट्रीय पहचान पत्रों की जांच की
एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 40 हथियारबंद लोगों के समूह ने कई बसों और वाहनों को रोका, सात यात्रियों को बस से बाहर निकालने और उन्हें गोली मारने से पहले राष्ट्रीय पहचान पत्रों की जांच की।