प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस की यात्रा पर पहुंचे तो यहां उन्हें सोमवार को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित किया गया। 23 साल बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली साइप्रस यात्रा है। सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, 'साइप्रस के 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III' को प्राप्त करके मैं बहुत खुश हूं। मैं इसे हमारे देशों के बीच दोस्ती को समर्पित करता हूं।' बता दें कि ऑर्डर ऑफ मकारियोस III साइप्रस का सर्वोच्च नाइटहुड सम्मान है। इसका नाम साइप्रस के पहले राष्ट्रपति आर्कबिशप मकारियोस III के नाम पर रखा गया है।

 

इसी साल 12 मार्च को मॉरीशस ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित किया था। पीएम मोदी ने मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया था। अप्रैल महीने में श्रीलंका ने भी पीएम मोदी को ‘मित्र विभूषण’ पुरस्कार से सम्मानित कर चुका है।

 

यह भी पढ़ें: जनगणना का इंतजार खत्म, गृहमंत्रालय की ओर से गजट नोटिफिकेशन जारी

भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर: पीएम मोदी

साइप्रस में पीएम मोदी ने व्यापारिक नेताओं के साथ गोलमेज बैठक में भी हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने कहा कि साइप्रस लंबे समय से हमारा एक विश्वसनीय भागीदार रहा है। जैसा कि आप में से कई लोगों ने भी उल्लेख किया है। साइप्रस से भारत में अहम निवेश आया है। कई भारतीय कंपनियों ने भी साइप्रस में निवेश किया है और एक तरह से साइप्रस को यूरोप के प्रवेश द्वार के रूप में देखा है। आज, द्विपक्षीय व्यापार 150 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। मगर हमारे संबंधों की असली क्षमता इससे कहीं अधिक है। आप में से अधिकांश भारत से जुड़े हैं। पिछले 11 वर्षों में भारत की विकास कहानी के साक्षी हैं। पिछले दशक में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। हम निकट भविष्य में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर हैं। आज भारत को वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ने वाली उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के तौर पर जाना जाता है।

 

 

यह भी पढ़ें:  'इजरायल पर परमाणु बम छोड़ेगा पाकिस्तान,' ईरानी जनरल का दावा

 

 

इन देशों से पीएम मोदी को मिला सम्मान

सऊदी अरब: ऑर्डर ऑफ अब्दुल अजीज अल साउद अवार्ड। (3 अप्रैल 2016)
अफगानिस्तान: स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान अवार्ड। (4 जून 2016)
फलस्तीन: ग्रांड कलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन अवार्ड। (4 जून 2016)
रूस: ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल अवार्ड। (12 अप्रैल 2019)
मालदीव: ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन अवार्ड। (8 जून 2019)
यूएई: ऑर्डर ऑफ जायेद अवार्ड। (24 अगस्त 2019)
बहरीन: किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां अवार्ड। (25 अगस्त 2019)
अमेरिका: लीजन ऑफ मेरिट। (22 दिसंबर 2020)
भूटान: ऑर्डर ऑफ ड्रुक ग्यालपो अवार्ड। (17 दिसंबर 2021)
पलाऊ: एबाकल अवार्ड बाई द रिपब्लिक ऑफ पलाऊ। (22 मई 2023)
पपुआ न्यू गिनी: कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर। (22 मई 2023)
फिजी: कंपेनियरन ऑफ द फिजी अवार्ड। (22 मई 2023)
मिस्र: ऑर्डर ऑफ द नील अवार्ड। (25 जून 2023)
फ्रांस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर अवार्ड। (14 जुलाई 2023)
ग्रीस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ ऑर्डर ऑफ ऑनर अवार्ड। (25 अगस्त 2023)
डोमिनिका: डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर। (14 नवंबर 2024)