केरल की रहने वाली निमिषा प्रिया को यमन में मौत की सजा दी जाएगी। यमन के राष्ट्रपति रशद अल अलिमी ने मौत की सजा को मंजूरी दे दी है। वह एक हाई प्रोफाइल केस में दोषी पाई गई हैं। निमिषा पर तलाल अब्दो महदी की हत्या करने का दोष साबित हुआ था। उन्हें साल 2017 के इस केस में कोर्ट ने सजा सुनाई थी। अब उन्हें इस हत्याकांड की वजह से फांसी दी जाएगी।

निमिषा प्रिया की सजा पर अब भारत में भी बहस छिड़ी है। सरकार कूटनीतिक स्तर पर उनकी हर मदद करने की कोशिश की कर रही है। उन्हें काउंसलर एक्सेस भी देने की कोशिश की जा रही है। निमिषा प्रिया की सजा को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति रशद अल-अलिमी के पास भेजा गया था। उन्होंने इस आदेश पर मुहर लगा दी। एक महीने के अंदर ही उन्हें फांसी मिलने वाली है। 

क्या है वह मर्डर केस, जिसमें सुनाई गई मौत की सजा?
निमिषा प्रिया को तलाल अब्दो महदी की हत्या के मामले में सजा सुनाई गई है। यह मामला जुलाई 2017 का है। तलाल अब्दो महदी ने प्रिया का पासपोर्ट कथित तौर पर जब्त कर लिया था। पासपोर्ट हासिल करने की कोशिश में तलाल को प्रिया ने खूब सारी दवाइयां खिला दी। 

प्रिया का मकसद था कि वह बेहोश हो जाए। बेहोश करने की कोशिश में तलाल की मौत हो गई। प्रिया और उसके कलीग हन्ना्न ने तलाल का शरीर काट डाला और शरीर को एक पानी के टैंक में डाल दिया। यमन के ट्रायल कोर्ट ने प्रिया को साल 2018 में ही मौत की सजा सुनाई थी। यमन की सुप्रीम कोर्ट ने साल 2023 में इस फैसले पर रोक लगा दी थी। यमन के राष्ट्रपति रशद अल अलिमी ने मौत की सजा सुना दी। 

निमिषा प्रिया की कहानी क्या है?
निमिषा प्रिया साल 2011 में यमन गई थीं। वह पेशे से नर्श थीं। वह राजधानी के शहर साना के एक अस्पताल में काम करती थीं। साल 2014 में आर्थिक तंगी की वजह से भारत लौटना चाह रही थीं लेकिन यमन में चल रहे सिविल विवाद की वजह से वह अपने परिवार के साथ लौट नहीं सकीं। प्रिया यमन में रही रह गईं।

 

उन्होंने महदी के साथ मिलकर एक क्लिनिक खोला। महदी और प्रिया के रिश्ते अचानक बदलने लगे। वह दावा करने लगा कि प्रिया उसकी पत्नी है और वह उसके साथ कथित तौर पर मारपीट करने लगा, भावनात्मक तौर पर प्रताड़ित करने लगा।

प्रिया ने कोर्ट से बताया कि उसका पासपोर्ट भी महदी ने जब्त कर लिया था। वह क्लिनिक के पैसे मांग ने लगा, उसे नशीली दवाइयां देने लगा। प्रिया ने स्थानीय अधिकारियों के पास जाकर शिकायत दी थी, जिसे अनसुना किया गया। पुलिस ने महदी पर एक्शन लेने की जगह उसे ही गिरफ्तार कर लिया।

साल 2017 में भी प्रिया ने पासपोर्ट वापस लेने की कई कोशिशें की। एक स्थानीय जेल वार्डन ने कहा कि महदी को नशीली दवा खिलाकर अपना पासपोर्ट उसे वापस ले लेना चाहिए। उसने ऐसी कोशिश भी की लेकिन ड्रग ओवरडोज की वजह से महदी की मौत हो गई। उसके शरीर के टुकड़े करके फेंक दिए गए। जांच में निमिषा दोषी पाई गईं। अब उन्हें फांसी होने वाली है।