फूल गोभी या ब्रोकली कौन सी सब्जी बेहतर होती है? यह सवाल आए दिन लोग स्वास्थ्य विशेषज्ञों से पूछते हैं। ब्रोकली जहां विदेशी मूल की सब्जी है, वहीं गोभी हिंदुस्तानी सब्जी है। देश में दोनों सब्जियों की खूब खेती होती है। इन दिनों फूलगोभी की बजाय लोग ब्रोकली सब्जी को खाना पसंद कर रहे हैं।
ब्रोकली और गोभी के रंग में बस अंतर होता है, दोनों का आकार एक जैसा होता है। स्वाद में दोनों सब्जियां एक-दूसरे से उलट होती हैं। ये सब्जियां हर घर में बनती हैं। इनमें फर्क पौष्टिकता का भी होता है। कई जगहों पर लोग ब्रोकली को हरी गोभी के नाम से भी पुकारते हैं। इन दोनों के बीच कुछ अंतर भी है। आइए जानते हैं कौन सी सब्जी ज्यादा फायदेमंद है।
ब्रोकली और गोभी क्यों खाएं?
ब्रोकली और फूलगोभी का परिवार एक है। विज्ञान की भाषा में ये क्रूसिफेरस फैमिली से आती हैं। दानों ही हेल्दी सब्जियां हैं। फूल गोभी और ब्रोकली में विटामिन C, E, और K पाया जाता है। ये सब्जियां फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं। ये तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और डाइजेशन को हेल्दी बनाते हैं। अगर आपको अपच जैसी समस्याएं हैं तो आप इन सब्जियों का सेवन करें। इसमें मौजूद फाइबर अपच को दूर करता है साथ ही वजन कम करने में भी मददगार साबित होता है।
बेहतर सब्जी कौन है?
अगर आपको पौष्टिकता और फायदे के लिहाज से ब्रोकली और फूल गोभी में से किसी एक को चुनना है तो जाहिर तौर पर ब्रोकली ही ज्यादा फायदेमंद है। अगर आप कैलोरी को लेकर ज्यादा जागरूक हैं तो जान लें कि फूलगोभी में ब्रोकली की तुलना में कैलोरी की मात्रा कम होती है। 100 ग्राम फूल गोभी से 25 कैलोरी मिलता है जबकि इतने वजन के ब्रोकली से आप 34 कैलोरी हासिल करते हैं।
दोनों सब्जियों के कॉमन पोषक तत्व क्या हैं?
- दोनों ही सब्जियों में विटामिन-सी, विटामिन-के, फोलेट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पोषक तत्व इम्युनिटी को मजबूत बनाने, हड्डियों को स्वस्थ रखने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।
- इन सब्जियों में सल्फोराफेन नाम का एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कैंसर से लड़ने में मदद कर सकता है।
कैसे तय करें कि क्या खाना है?
ब्रोकली और फूलगोभी दोनों ही सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इनमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार इन दोनों सब्जियों को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। अगर आप विटामिन-सी की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं तो ब्रोकली आपकी सेहत के लिए एक बेहतर सब्जी हो सकती है। यह आपके दिल को सेहतमंद रखेगा और पाचन तंत्र सुधारेगा। अगर आप कम कार्ब वाली डाइट ले रहे हैं तो फूलगोभी आपके लिए ज्यादा बेहतर होगी।
डिस्क्लेमर: यह आलेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी और सामान्य बातचीत पर आधारित है। सही राय के लिए आप किसी पोषण विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।