सर्दी हो या गर्मी आजकल ज्यादातर लोग अपने घर में ही रहना पसंद करते हैं। कुछ लोग टीवी देखते हैं, कुछ मोबाइल पर अपना वक्त जाया करते हैं। सारा दिन घर में गुजारने के बाद लोगों को अवसाद जैसा महसूस होने लगता है। कुछ लोग उदासी और अकेलापन भी महसूस करने लगते हैं।
अकेलेपन और अवसाद का असर उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। मानसिक शांति और नई ऊर्जा के लिए आपका घर से बाहर निकलना बेहज जरूरी है। इससे न केवल आपकी मानसिक सेहत ठीक रहेगी बल्कि शारीरिक सेहत भी बेहतर होगी।
लोगों को लगता है कि घर में रहने से वे सुरक्षित और आराम से रह लेंगे लेकिन ऐसा नहीं है। बाहर निकलने से न केवल हमें ताजी हवा मिलती है बल्कि आपमें सकारात्मकता का संचार भी होता है। आप अपने आसपास के पार्क या अन्य सुरक्षित जगहों पर घूम सकते हैं, ताजी हवा का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप उदासी और अकेलेपन से बाहर आ सकते हैं।
बाहर निकलने से क्या बदलाव आते हैं?
घर से बाहर निकलने ही दुनिया शुरू होती है। आप नए लोगों से मिलते हैं, उनसे सीखते हैं, अपने दुख-दर्द साझा करते हैं। समाज को बेहतर तरीके से समझते हैं। आपकी मेंटल हेल्थ ठीक होती है। आप नए विचार सीखते हैं, मन को शांति मिलती है। टहलने से आपको शारीरिक रूप से भी फायदा हो सकता है। यह आपके हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, आपके हृदय को स्वस्थ बनाने रखने और आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
रहन-सहन में भी आती है तब्दीली
अच्छी जीवनशैली हर किसी को रास आती है। लोगों का कहना है कि खराब जीवनशैली और दिनभर घर में रहने की वजह से लोग अकेला फील करते हैं। जब बाहर निकलेंगे तो जीवनशैली भी बदलेगी। मिलने-जुलने से लोग निखरते हैं। नए लोग, नई बातें सिखाते हैं। लोगों के साथ बात-चीत का हिस्सा बनने से मानसिक तनाव खत्म होता है। लोगों को सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। नियमित व्यायाम, स्वस्थ आहार, और पर्याप्त नींद से भी आपकी जिंदगी बेहतर होती है।
विटामिन डी की कमी
विटामिन डी की कमी एक आम समस्या है जो आजकल की खराब जीवनशैली और खान-पान के कारण पैदा हो रही है। विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि यह हमारे हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह हमारे इमन्यूटी सिस्टम मजबूत बनाता है। दरअसल, जब हम घर में रहते हैं। धूप में नहीं निकलते हैं तो हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। इससे हमें थकान, कमजोरी और हड्डियों के दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए हमें धूप में निकलना चाहिए। विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
घर में रहकर समाज से कट जाते हैं लोग
जब लोग घर में अकेले रहते हैं, बाहर नहीं निकलते हैं तो धीरे-धीरे लोग भी उनसे कटने लगते हैं। सामाजिक संपर्क आपका खत्म होने लगता है। इसका भी मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। पार्क जाकर, पब्लिक गेदरिंग में हिस्सा लेकर, लोगों से बातचीत कर आपकी जिंदगी बेहतर हो सकती है। इससे आपका जीवन बेहतर होगा।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध सामान्य जानकारी और डॉक्टर से बातचीत पर आधारित है। सही परामर्श के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।