स्वस्थ जीवनशैली को बनाए रखने के लिए सही समय से खाना बेहद जरूरी है। लोग अपने दिन की शुरुआत नाश्ते से करते हैं। हर किसी के खाने का समय अलग-अलग होता है। खाना खाने के बाद आपके शरीर में भोजन को पचाने और पोषक तत्वों को अच्छी तरह से शरीर में मिलने में कुछ समय लगता है। दिन और रात के खाने के बीच का गैप होना बहुत जरूरी है। यह न केवल आपकी बॉडी को हेल्दी रखेगा, बल्कि आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी दूर रखेगा।

 

अगर आप पौष्टिक खाना भी गलत समय पर खा रहे हैं तो वह आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप सही समय से खाना खाते हैं तो इससे आपके शरीर को लाभ पहुंचता है और पोषण भी मिलता है। इससे आपके शरीर को ताकत मिलती है और पाचन तंत्र ठीक होता है। आइए जानते हैं कि सेहतमंद रहने के लिए दिन के भोजन और रात के भोजन में कितने समय का अंतर होना जरूरी है?

 

खाने में कितना गैप होना चाहिए?
हर इंसान के उठने का समय अलग-अलग होता है। ऐसे में भोजन का समय भी उनकी दिनचर्या के हिसाब से बदल जाता है। भारत में ज्यादातर लोग तीन टाइम भोजन करते हैं। जिसमें सुबह का नाश्ता, दिन और रात का खाना शामिल होता है। दिन और रात के भोजन के बीच 8-10 घंटे का गैप होना जरूरी है। अगर आपने दिन का खाना 1-2 बजे खाते हैं तो रात को भोजन 8-9 बजे के बीच कर लेना चाहिए।

 

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि नियमित रूप से हर रोज एक ही समय पर खाना खाने से आपके शरीर का मेटाबोलिज्म दुरुस्त रहता है। सही खाना आपके शरीर में ऊर्जा के स्तर को दिनभर बरकरार रखता है। दिन और रात के खाने में अगर गैप कम है तो शरीर में कैलोरी जमा हो सकती है और आपके शरीर का वजन भी बढ़ सकता है।

 

दिन के भोजन को देर से करने के नुकसान
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कई लोग दिन में शाम 4 बजे खाना खाते हैं। यह बहुत गलत है। देर से भोजन करने से भले ही आप खाना कम खाते हैं, लेकिन देर से किया गया भोजन आपके शरीर में बीमारियों को पैदा करता है। देर से किया गया भोजन शरीर में वजन को बढ़ाता है। खाना न पचने के कारण पेट संबंधी बीमारियों भी हो सकती है। 

 

रात का भोजन देरी से करने के नुकसान
रात का खाना आपकी नींद भी निर्धारित करता है। लंबे समय के गैप के बाद और देर से डिनर से आपको शरीर में बैचेनी महसूस हो सकती है। रात में देरी से भोजन करने से शरीर में तनाव पैदा हो सकता है, जिससे आपकी नींद खराब हो सकती है। अगर आप लेट नाइट खाना खाते हैं तो आपके शरीर में वसा की मात्रा बढ़ती है, आपका पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए पोषक विशेषज्ञ से मिलें।