महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने शुक्रवार को छत्रपति संभाजी महाराज पर आपत्तिजनक सामग्री को ओपन सोर्स इन्साइक्लोपीडिय से नहीं हटाने के लिए विकिपीडिया के कम से कम 4 संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
एजेंसी ने पहले कैलिफोर्निया स्थित विकिमीडिया फाउंडेशन को नोटिस भेजा था। यह कार्रवाई विभिन्न संगठनों द्वारा ओपन सोर्स इन्साइक्लोपीडिया विकिपीडिया पर संभाजी महाराज से संबंधित अपमानजनक जानकारी के होने के दावों के बाद की गई।
यह भी पढ़ें: 'तय लिमिट से ज्यादा टिकट क्यों बेचते हैं?' दिल्ली HC ने रेलवे से पूछा
सीएम ने दिया था निर्देश
मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म 'छावा' के रिलीज होने के बाद यह कदम उठाया गया है। इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र साइबर सेल को इस कंटेंट को हटाने के लिए विकीपीडिया को संपर्क करने का निर्देश दिया था।
इसके बाद विकीपीडिया को एक नोटिस जारी की गई। यह नोटिस सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79(3)(बी) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 168 (संज्ञेय अपराधों की रोकथाम) के तहत भेजा गया था। नोटिस में कहा गया है कि विकिपीडिया की सामग्री गलत है और इसमें उचित संदर्भ या स्रोत नहीं हैं, जिससे सांप्रदायिक नफरत भड़क रही है, क्योंकि छत्रपति संभाजी महाराज भारत में अत्यधिक पूजनीय हैं।
यह भी पढ़ें: 5 साल में 19.43% से 9.35% खिसका BSP का वोट, कांग्रेस उम्मीद में क्यों?
साइबर सेल ने क्या कहा
महाराष्ट्र साइबर ने कहा कि 'यह गलत सूचना उनके अनुयायियों के बीच अशांति पैदा कर रही है और संभावित रूप से कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा कर सकती है। अधिकारी ने कहा कि स्थिति की गंभीरता और इसके संभावित प्रभाव को देखते हुए, महाराष्ट्र साइबर ने विकिमीडिया फाउंडेशन को आपत्तिजनक कंटेंट को समय पर हटाने और भविष्य में इसे फिर से अपलोड होने से रोकने का निर्देश दिया।
इसमें कहा गया है, 'यह नोटिस आपको आईटी अधिनियम 2000 की धारा 79 (3) (बी) के तहत सूचना और प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश) नियम 2011 के तहत दिया जा रहा है, जो आपको सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 85 (2) के तहत आरोपित करने के लिए उत्तरदायी बनाता है।'
यह भी पढ़ें: मां घर में बंद, पत्नी-बच्चों के साथ कुंभ आ गया बेटा, पढ़ें पूरा मामला