नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी यानी सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। सीबीआई ने किंगपिग पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रसायन विज्ञान का प्रवक्ता है और एनटीए की तरफ से आयोजित होने वाली परीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा था। सीबीआई ने बताया कि आरोपी के पास प्रश्न पत्रों तक पहुंच थी। यहीं से ही पेपर लीक किया गया।
केंद्रीय एजेंसी के मुताबिक पीवी कुलकर्णी ने अप्रैल के आखिरी हफ्ते में मनीषा वाघमारे की मदद ली और कुछ छात्रों को इकट्ठा किया। इसके बाद पुणे स्थित अपने घर पर स्पेशल कोचिंग कक्षाओं का संचालन किया।
यह भी पढ़ें: ज्वाला गुट्टा ने एक साल में दान किया 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क, जानिए कारण
यहां पर छात्रों को नोटबुक पर प्रश्न और उनके सही विकल्प लिखवाए गए। जब 3 मई को नीट परीक्षा आयोजित की गई तो असली प्रश्न पत्र से यह सवाल बिल्कुल मेल खाते मिले। बता दें कि सीबीआई 14 मई को ही मनीषा को गिरफ्तार कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: भारत में भिड़े ईरान और UAE के विदेश मंत्री, रूस को देना पड़ा दखल; क्या है मामला?
पेपर लीक मामले में देशभर में सीबीआई की छापेमारी जारी है। जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पांच आरोपियों को अदालत ने 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। दो आरोपियों को पुणे की अदालत में ट्रांजिट रिमांड की खातिर पेश किया जा रहा, ताकि दिल्ली लाकर उनसे पूछताछ की जा सके।
