सीबीआई ने 2005 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी संतोष करनानी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में गुरुवार को गुजरात और राजस्थान में 11 जगहों पर छापेमारी की। यह छापेमारी करनानी, उनके सहयोगयों और परिवार के सदस्यों से जुड़े गांधीनगर, अहमदाबाद और जयपुर में 11 परिसरों पर हुई है।

 

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को संतोष करनानी के पास आय से अधिक संपत्ति के बारे में पता चला था, जानकारी होने पर सीबीआई ने करनानी और उनकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

 

यह भी पढ़ें: LoC पर लगातार फायरिंग कर रहा पाकिस्तान, घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग

 

पद की आड़ में जमकर लूट मचाई

 

आईआरएस संतोष करनानी के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, आरोप में कहा गया है कि उन्होंने अपने पद की आड़ में जमकर लूट मचाई थी। दरअसल, करनानी सीबीआई की रडार पर तब आए जब उसकी संपत्ति वैध कमाई से कहीं ज्यादा आसमान छूती हुई नजर आई। आरोप है कि इस अफसर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सरकारी खजाने को चूना लगाया और 1 करोड़ 31 लाख रुपए से ज्यादा की अवैध संपत्ति अर्जित कर ली। 

 

यह भी पढ़ें: 2021 में हुईं 21 लाख ज्यादा मौतें, MHA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

 

जमीनों और मकान खरीदने में किया इंनवेस्ट

 

सूत्रों के मुताबिक, संतोष करनानी ने अपनी काली कमाई को जयपुर, अहमदाबाद, गांधीनगर और मुंबई जैसे शहरों की जमीन और मकान खरीदने के लिए इस्तेमाल किया। 

 

छापेमारी के दौरान सीबीआई के हाथ कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत हाथ लगे हैं। अब एजेंसी करनानी और उनसे जुड़े लोगों के हर सदस्य तक पहुंचने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।