भारतीय जनता पार्टी की सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बुधवार को राहुल गांधी पर एक विवादित बयान दिया।  उन्होंने कहा कि राहुल का सार्वजनिक व्यवहार गंभीर नेता जैसा नहीं लगता। कगंना ने कहा कि राहुल गांधी अक्सर टपोरी अंदाज में आते हैं और लोगों से तू-तड़ाक में बात करते हैं। कंगना ने कहा था कि राहुल गांधी से महिलाएं असहज महसूस करती हैं। अब कंगना रनौत पर विपक्षी सांसद भी हमलावर हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि कंगना की फिल्में अच्छी नहीं चल रही हैं। इसलिए वह ऐसे बयान दे रही हैं। 

 

कांग्रेस सांसद  एस. ज्योतिमणी ने कंगना को करारा जवाब दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि कंगना रनौत को तुरंत कुछ मेडिकल मदद की जरूरत है। उनके साथ कुछ बहुत ही गलत हो रहा है। शायद इसलिए कि उनकी फिल्में अच्छा नहीं कर रही हैं। वह किसी तरह के डिप्रेशन में हो सकती हैं। इसीलिए वह इस तरह के बयान दे रही हैं। वह ऐसी इंसान हैं जिन्हें राजनीति या जनता की कोई समझ नहीं है। मुझे लगता है कि आपको ऐसे लोगों की टिप्पणियों को ज्यादा अहमियत देने की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी जैसे हैं, वैसे ही हैं। राहुल गांधी को जज करने वाली कंगना रनौत कौन होती हैं?'

 

यह भी पढ़ें: BJP का ऑफर ठुकरा दिया, तमिलनाडु में अकेले ही चुनाव लड़ेगी विजय की TVK

राहुल को बताया था टपौरी

मंडी से बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को मीडिया के साथ बातचीत करते हुए राहुल गांधी को टपौरी बोल दिया था। मीडिया ने कंगना से उस लेटर के बारे में पूछा गया था जिनमें कुछ अधिकारियों ने पत्र लिखकर राहुल गांधी के आचरण पर आपत्ति जताई है। इस पर जवाब देते हुए कंगना ने कहा, 'निश्चित रूप से, हम महिला सांसदों को उन्हें देखकर बहुत असहज महसूस होता है। वह संसद में एकदम 'टपोरी' की तरह आते हैं और किसी के साथ भी तू-तड़ाक करने लगते हैं। यह किसी भी जिम्मेदार नेता को शोभा नहीं देता।'

 

'महिलाएं असहज महसूस करती हैं'

कंगना रनौत ने दावा किया कि राहुल गांधी का व्यवहार कई बार महिलाओं को भी असहज कर देता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में नेताओं को अपने आचरण और भाषा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कंगना ने नसीहत देते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपनी बहन प्रियंका गांधी वॉड्रा से सीख लेनी चाहिए, जिनका व्यवहार उनसे ज्यादा संतुलित और शालीन लगता है। 

 

यह भी पढ़ें: 'टपोरी की तरह आते हैं', कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर यह क्या कह दिया?

प्रियंका चतुर्वेदी ने भी कंगना पर बोला हमला

कंगना रनौत के बयान पर शिवसेना से सासंद प्रिंयका चतुर्वेदी ने कहा कि यह बयान काफी हास्यास्पद है। उन्होंने कहा, 'मैं यह कह सकती हूं कि राजनीतिक विचारधाराओं में असहमति हो सकती है लेकिन राहलु गांधी के प्रति इस तरह बोलना गलत है। कंगना ने कहा कि वह राहुल गांधी से असहज महसूस करती हैं। मैंने राहुल गांधी जी के साथ 10 साल काम किया है और भले ही मेरी राह अलग हो गई हो लेकिन मैंने महिलाओं के प्रति उनका सम्मान और कमिटमेंट देखा है।' 

प्रिंयका चतुर्वेदी ने आगे कहा कि राहुल गांधी खुद उस परिवार से हैं जहां वीमेन लीडरशिप रही है। खुद इंदिरा जी हों या सोनिया गांधी या फिर प्रियंगा गांधी हों। उन्होंने कहा कि कंगना का इस तरह का आरोप लगाना कहीं न कहीं हास्यास्पद लगता है। प्रिंयका ने कंगना को नसीहत दी कि आप राजनीतिक आरोप लगाएं, असहमति जताएं, निंदा करें लेकिन यह आरोप लगाना बिल्कुल ही गलत है।