दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की शिकायतों पर की है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की थीं, जिनमें संस्थान पर धोखाधड़ी और अनियमितताओं से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

 

क्राइम ब्रांच ने जवाद सिद्दीकी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशायल पहले ही जांच कर रहा है, इसी बीच दिल्ली पुलिस का यह कदम अल-फलाह के लिए मुसीबतें खड़ी करने वाला है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: मौसम ने बदली करवट, दिल्ली-यूपी में कोहरे का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी

 

दरअसल, अल फलाह यूनिवर्सिटी के काम करने के तरीकों पर सवाल उठाते हुए यूजीसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में शैक्षणिक और प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े के आरोप लगाए गए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: मौसम ने बदली करवट, दिल्ली-यूपी में कोहरे का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी

13 लोगों की हुई थी मौत

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यूजीसी की इन शिकायतों को देखते हुए जांच शुरू की और उसके बाद चेयरमैन जवाद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 10 नवंबर 2025 को दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नं-1 के पास एक कार में बम विस्फोट हुआ था, जिसमें 13 लोगों की मौत और 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।