दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह 5.35 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। इसका केंद्र केंद्र धौला कुआं था। भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस हुए हैं। यह इतना शक्तिशाली था कि रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप सुबह 5.36 मिनट पर आया है। भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर धरती की गहराई में था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे शांत रहें। उन्होंने X पर पोस्ट किया है, 'दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने की अपील है। संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहें। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं।'
भूकंप के झटके कुछ सेकेंड्स तक महसूस हुए हैं। एहतियातन लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। किसी तरह के नुकसान या हताहत होने की तत्काल कोई खबर सामने नहीं आई है। दिल्ली-एनसीआर भूकंपीय क्षेत्र IV में आता है। यहां हमेशा तेज भूकंप आने की आशंका बनी रहती है।
अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस हुए हैं। ऐसा लगा कि अचानक कुछ तेज से हिलने लगा है। यह भूकंप इतना तेज था कि सो रहे लोगों को भी महसूस हुआ। दिल्ली के पांडव नगर में जैसे ही भूकंप आया, लोग घरों से बाहर निकल पड़े और कॉलोनी में जमा हो गए।
यह भी पढ़ें: 'सिर में घुसी कील, ग्रिल पर लटके लोग' कैसा था वो भगदड़ का मंजर?
लोगों को घर में जाने से भी डर लग रहा था। अलमारी-किचन में रखे सामान और पंखे भी हिलते नजर आए। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपना डर साझा किया है। लोगों का कहना है कि बार-बार दिल्ली ही क्यों भूकंप से कांप रही है।
भूकंप पर क्या बोले नेता?
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता तजिंदर बग्गा ने लिखा कि भूकंप आया है। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भी लिखा कि भूकंप आया है। उन्होंने इसे सबसे डरावने कुछ मिनट बताए हैं। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी लिखा कि दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि सब ठीक से होंगे।' दिल्ली की कार्यवाहक सीएम आतिशी ने लिखा, 'दिल्ली में अभी एक ज़ोर का भूकंप आया। भगवान से प्रार्थना करती हूँ कि सब सुरक्षित होंगे।
दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
दिल्ली पुलिस ने कहा कि लोग किसी भी स्थिति में 'डायल 112' की मदद लें। पुलिस विभाग की ओर से कहा गया, 'हमें उम्मीद है कि आप सुरक्षित होंगे।' लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह भूकंप लोगों को जगाने के लिए आया है।
यह भी पढ़ें: 'कोई सुन ही नहीं रहा था...', वायुसेना के जवान ने बताया कैसे मची भगदड़
लोगों ने क्या कहा?
भूकंप पर लोगों ने कहा कि सुबह-सुबह कुछ झटके आपको नींद से जगा देते हैं। कुछ लोगों ने कहा कि बिस्तर से जगाने के लिए यह भूकंप आया था। कुछ लोगों ने लिखा कि यह उनके जीवन का सबसे तेज भूकंप है, जो महसूस हुआ है। एक शख्स ने X पर लिखा कि यह मेरे जीवन का सबसे भयावह भूकंप है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने कहा कि ऐसा लगा जैसे कोई ट्रेन जमीन के अंदर चल रही हो, यहां सबकुछ हिल रहा था। यह बहुत कम वक्त के लिए था लेकिन डरावना था। लोग चीख पड़े। ऐसा लगा कि तेज रफ्तार ट्रेन पास से गुजरी हो।
बार-बार क्यों आता है भूकंप?
धरती कई प्लेटों से मिलकर बनी है। जब धरती की आतंरिक प्लेटों में गतिशीलता आती है, या वे खिसकती हैं तब भूकंप आता है। इन प्लेटों को टेक्टोनिक प्लेट कहते हैं। धरती की बाहरी सतह कई टेक्टोनिक प्लेटों में बंटी है। इसमें जरा सा भी बदलाव होता है तो भूकंप आता है। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं तो ऊर्जा निकलती है। यही ऊर्जा भूकंप है।