उत्तर प्रदेश से लेकर हिमाचल तक बाढ़ और बारिश की वजह से लोग बेहाल हैं। नदियों का पानी उफान है, गंगा, राप्ती, यमुना से लेकर कई सहायक नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की वजह से बड़ी तबाही मची है। बारिश में अब तक राज्य को 81,803 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। 20 जून 2025 को आई बाढ़ की वजह से हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एक महीने में अब तक 106 से ज्यादा मौतें हो गई हैं। मंडी में सबसे ज्यादा तबाही मची है।
स्टेट इमरजेंसी सेंटर की नजर राज्य में बाढ़ की स्थिति पर बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन, बिजली, बाढ़, बादल फटने की वजह से तबाही मच रही है। ऐसी घटनाओं में करीब 62 लोगों ने जान गंवाई है। बिलासपुर में 5 लोगों की मौत बारिश की वजह से हुई है, हमीरपुर में 8, कांगड़ा में 14, किन्नूर में 4, लाहौल और स्पीति में 1, मंडी में 17, सिरमौर में 1 और ऊना में 5 मौतें हुई हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल, उत्तराखंड, असम; खतरे के निशान से ऊपर नदियां, भारी बारिश, अलर्ट
हिमाचल में बाढ़ से बुरा हाल
कांगड़ा के खनियारा खड्ड में 25 जून को अचानक बाढ़ से 7 लोगों की मौत हुई कई लोग अब भी लापता हैं। कुल्लू में सोलंग-अटल टनल रोड पर बाढ़ की वजह से कई लोग लापता हो गए। चंबा के बागेही में 6 जुलाई को बादल फटने से एक घाट और पुल बह गया।
मंडी में सबसे ज्यादा असर
मंडी के करसोग और थुनाग में बादल फटने से सैकड़ों मकान, गोशालाएं, दुकानें बह गईं। कई पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लाहौल-स्पीति और सोलन में भूस्खलन से सड़कें और रेलवे ट्रैक बाधित हुए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, और होम गार्ड राहत कार्यों में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें: अमेरिका के टेक्सास में प्रलय जैसी बाढ़, 59 की मौत; सैकड़ों लापता
बिहार भी बाढ़ से है बेहाल
नवादा और नारदीगंज को जोड़ने वाली धनार्जे नदी पर पुल टूट गया है। साल 2011 में निर्मित इस पुल के नवादा पिलर के पास जमीन धंस गई है। रात में अचानक आई बाढ़ की वजह से ऐसी हालत हुई है। यही हाल आस पास के इलाकों में भी है।
राजस्थान में भी बाढ़ से तबाही
राजस्थान का कोटा शहर भी बाढ़ से बेहाल है। कोटा-बूंदी से सांसद ओम बिरला ने कोटा जिले के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का बुधवार को दौरा किया। उन लोगों के परिवारों से मुलाकात की जो पिछले कुछ दिनों में या तो बहने या अन्य कारणों से मारे गए। बिहार के रणपुर तालाब और अनालनिया इलाके में भी बाढ़ की वजह से लोग परेशान हैं।