गर्मियों का मौसम आ गया है लेकिन बादल बरसात की तरह लुका-छुपी का खेल खेल रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर के साथ में यूपी, राजस्थान और हरियाणा में इस हफ्ते हुई बारिश ने अभी तक मौसम को ठंडा बनाए रखा है। अब इसका सिलसिला रविवार को भी जारी रह सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार हैं। दिल्ली में सुबह-शाम हल्की ठंडक जरूर महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर के समय गर्म हवाओं और तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करवा दे रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में पूरे उत्तर भारत का तापमान बढ़ सकता है। ऐसे में अप्रैल की शुरुआत में ही लू जैसे हालात बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कभी रेमंड साम्राज्य बनाया, कभी बेटे से झगड़ा, विजयपत सिंघानिया की कहानी क्या?
उत्तर भारत का बदलेगा मिजाज
उत्तर भारत के यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा। इन इलाकों में दिन का तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस के बीच सह सकता है, जबकि कुछ जगहों पर यह 36 डिग्री के करीब भी पहुंच सकता है। मैदानी क्षेत्रों में धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ेगा।
पहाड़ों में हल्की ठंडक बरकरार
पहाड़ी इलाकों में हल्की ठंडक बरकरार है लेकिन दिन में धूप तेज हो रही है, जिससे तापमान धीरे-धीरे ऊपर जा रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह बारिश जारी रहने की संभावना है, जिसकी तीव्रता 29 और 30 मार्च को चरम पर रहेगी और कश्मीर घाटी में 30 मार्च को छिटपटु भारी बारिश के साथ में बर्फबारी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: बिजली से लेकर रियल स्टेट तक, क्या है जनविश्वास विधेयक जिसमें किए गए ढेरों बदलाव?
यहां होगी बारिश
उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्वी भारत में इस सप्ताह छिटपुट से लेकर भारी वर्षा के साथ गरज, बबजली और तजे हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण भारत में भी इस हफ्ते छिटपुट बारिश के साथ में गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
