भारतीय दूतावास ने सोमवार को ईरान के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी की है जिसमें सभी भारतीय नागरिकों को यह हिदायत दी है कि वे जल्द से जल्द देश छोड़ दें क्योंकि अमेरिका के साथ ईरान के बढ़ते तनाव की वजह से युद्ध की संभावना बढ़ सकती है।

 

एडवाइडरी में कहा गया है कि ईरान में हालात को देखते हुए भारतीय नागरिक किसी भी हालत में जिस किसी भी साधन से संभव हो देश छोड़ दें। साथ उनको विरोध प्रदर्शन या डेमोन्सट्रेशन वाले इलाकों से दूर रहने की भी सलाह दी गई है। इससे पहले 14 जनवरी को भी एक एडवाइजरी जारी की गई थी जिसमें कहा गया था कि सभी भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के लोग सावधानी बरतें। साथ ही उन्हें भारतीय दूतावास से संपर्क में बने रहने और लोकल न्यूज मीडिया पर नजर रखने के लिए भी कहा गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'सीक्रेट हथियार तैयार हैं, ट्रंप के महल पर अटैक करेंगे', ईरान ने दी बड़ी धमकी

जारी किया नंबर

एडवाइजरी में लिखा है - 'भारत सरकार द्वारा 5 जनवरी 2026 को जारी सलाह के जारी रखते हुए और ईरान में बदलते हालात को देखते हुए, जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं (जैसे छात्र, तीर्थयात्री, व्यापारी और पर्यटक), उन्हें सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध किसी भी साधन से ईरान छोड़ दें, जिसमें कमर्शियल फ्लाइट्स भी शामिल हैं।'

 

दूतावास ने भारतीयों से कहा है कि उनके पास पासपोर्ट, आईडी और दूसरे ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स हमेशा तैयार रखें। अगर किसी को मदद चाहिए तो दूतावास के इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें-

  • +989128109115

  • +989128109109

  • +989128109102

  • +989932179359

ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in

छात्र प्रदर्शन जारी

यह एडवाइजरी ऐसे समय आई है जब ईरान में छात्रों के विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी हैं। अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर डील की बातचीत चल रही है। ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल बुसैदी ने पुष्टि की है कि अगले दौर की बातचीत 26 फरवरी को जेनेवा में होगी।

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है, 'या तो डील हो जाएगी, या उनके लिए बुरी स्थिति आएगी। 10-15 दिन काफी हैं।'

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका-इजरायल ही नहीं, ये देश भी ईरान के खिलाफ युद्ध में हो सकता शामिल

अमेरिका से बढ़ा तनाव

पिछले कुछ समय से ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान के ऊपर हमला करने कती भी धमकी दी थी। हालांकि, ईरान ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहाथा कि अमेरिका अमेरिकी के द्वारा की जाने वाली हर कार्रवाई का उचित जवाब दिया जाएगा।