'यह शुरुआत पहलगाम आतंकवादी हमले से हुई, गुस्सा नहीं, लावा था, दिमाग में बस एक ही बात, इस बार ऐसा सबक सिखाएंगे कि इनकी पीढ़ियां याद रखेंगी। यह बदले की भावना नहीं, यह न्याय था।'

'9 मई, रात के तकरीबन 9 बजे, जिस भी दु्श्मन की पोस्ट ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया, उन सभी पोस्टों को भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया। दुश्मन अपनी पोस्ट छोड़ भागता नजर आया। ऑपरेशन सिंदूर केवल एक कार्रवाई नहीं, पाकिस्तान के लिए वह सबक था, जो उसने दशकों से नहीं सीखा।' यह बातें कोई और नहीं, भारतीय सेना खुद कह रही है। 

भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पाकिस्तान की सैन्य चौकियां तबाह होती नजर आ रही हैं। पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को भारतीय सेनाएं चुन-चुनकर निशाना बना रही हैं, उन्हें महज कुछ सेकेंड्स में तबाह कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: ड्रोन युद्ध में भारत कहां, कैसी है तैयारी; हमले पर बचाव कैसे होगा?

 

एक के बाद एक उजड़ती गई पाकिस्तानी चौकियां
पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों का चप्पा-चप्पा भारत के निशाने पर था। सटीक मिसाइल और तोपों की मदद से पाकिस्तान के वे सैन्य ठिकाने मिट्टी में मिल गए। भारतीय फौजों ने धनुष हॉवित्जर, M-77 अल्ट्रालाइट हॉवित्जर, के-9 वज्र टी और एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम की मदद से पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों की धज्जियां उड़ा दीं। जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, वहां हमले के बाद मची तबाही साफ नजर आ रही है। 



सेना के हमले के बाद पाकिस्तानी ठिकाने बर्बाद होते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तानी फौजी अपनी सैन्य चौकियां छोड़कर भागते नजर आ रहे हैं। रात में जंगल धधकते नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: सेना की महिला अधिकारियों पर बयान देने वाले अली खान महमूदाबाद गिरफ्तार

 

ऑपरेशन सिंदूर क्या है?
पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हमला किया था। हमले में 26 लोग मारे गए थे। घटना की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा समर्थित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी। भारत ने आतंकियों से बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के 9 आतंकी संगठनों को भारत ने 6 से 7 मई की दरमियानी रात में तबाह कर दिया था। पाकिस्तान के कई आतंकी मारे गए थे। भारतीय हमले से बौखलाकर पाकिस्तान ने भी हमला बोला। पाकिस्तान के 10 से ज्यादा एयरबेस भारत ने तबाह किए। 

सीज फायर कब पाकिस्तान ने तोड़ा?
भारतीय हमलों से बेहाल होकर पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद की गुहार लगाई। भारत भी सीजफायर के लिए सहमत हुआ।  10 मई को भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हुआ। इसी रात पाकिस्तान ने कई सैन्य चौकियों पर गोलीबारी की। जवाब में भारत ने तबाही मचा दी।