महाकुंभ के पहले राजसी स्नान का आरंभ हो गया है। तलवार, त्रिशूल और डमरू लेकर संतों की टोली संगम के लिए निकल पड़ी है। कोई संत घोड़े पर सवार है तो कोई रथ की सवारी कर रहा है। सैकड़ों नागा साधु प्रयागराज के घाटों पर भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। रात से ही संगम तटों पर भीड़ नजर आ रही है। यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान दिन-रात एक से हो गए हैं। 

संगम जाने के लिए जितने ब्रिज बनाए गए हैं, फुल नजर आ रहे हैं। कई किलोमीटर तक सिर्फ साधु-संत नजर आ रहे हैं। 13 अखाड़े ऐसे हैं, जो राजसी स्नान करेंगे। भक्त घाटों पर साधुओं का आशीर्वाद ले रहे हैं, उनकी सवारियों के दर्शन कर रहे हैं। राजसी स्नान में होने वाली भीड़ को संभालने के मद्देजनर 60 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। महाकुंभ में सोमवार को 44 घाटों पर करीब 1 करोड़ 65 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। मंगलवार को और भीड़ होने की उम्मीद है।

पढ़ें महाकुंभ के पल-पल की खबर-

 

Live Updates

January 14, 11:38

जूना अखाड़ा ने लगाई कुंभ में डुबकी, संतों ने क्या कहा?

जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद ने कहा कि यक्ष, गंधर्व और किन्नरों ने भी महाकुंभ में डुबकी लगाई गई है। पूरे विश्व का, भारत का कल्याण हो, इसलिए हम प्रार्थना कर रहे हैं।

महाकुंभ में स्नान के लिए उतरे श्रद्धालु। (Photo Credit: PTI)

 

 

January 14, 10:16

सुबह-सुबह 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुमान जताया है कि सुबह करीब 8.30 बजे तक 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने कुंभ में डुबकी लगाई है। गंगा और यमुना के संगम में लाखों भक्तों की भीड़ नजर आ रही है। जगह-जगह घाट भरे हुए हैं। संतों की आवाजाही जारी है।

Photo Credit: PTI

 

 

January 14, 08:54

अमृत स्नान के लिए नागा संतों का दिखा निराला अंदाज

नागा साधु भी अमृत स्नान के लिए बड़ी संख्या में उमड़े। उनकी टोलियों को देखने के लिए तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ नजर आई।

 

January 14, 07:50

कुंभ से बड़ा कुछ नहीं: कुमार स्वामी

आनंद अखाड़े के कुमार स्वामी जी महाराज ने कहा, 'महाकुंभ से बड़ा कुछ नहीं है। जो लोग यहां आ पाते हैं, वे बहुत भाग्यशाली हैं। जहां भी हम देखते हैं लोग आपस में लड़ रहे हैं। यहां शांति है। यहां मौजूद होने और सबकुछ होते देखने मात्र से ही आनंद और शांति मिलती है। हमारे ऋषि-मुनि और शास्त्र हमेशा से दुनिया में शांति चाहते रहे हैं। मैं अपने महान ऋषियों और धार्मिक ग्रंथों को नमन करता हूं, मैं इस दिन को देने के लिए हमारी धरती और भगवान शिव को नमन करता हूं। सभी को यहां आना चाहिए।'

 

January 14, 07:33

सीटी, जयकारों की शोर, कुंभ में गजब नजारा

कुंभ में हजारों की संख्या में श्रद्धालु अब संगम घाटों की ओर उमड़े हैं। उन्हें दूर ही खड़ा रखा गया है। मुख्य घाटों पर साधु-संतों के दल पहुंचे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में संत स्नान करने की तैयारी में हैं।

 

January 14, 06:43

साधू-संतों की ये टोली देखी है आपने

पहला अमृत स्नान महानिर्वाणी पंचायती अखाड़े करेगा। साधू संतों की टोली उत्साह में नजर आ रही है। संतों की जयकार वहां मौजूद श्रद्धालु कर रहे हैं। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

 

January 14, 06:42

किसी के हाथ में डंडा, किसी के तलवार, संगम पर उमड़े संत

अलग-अलग अखाड़ों के संत जुटने शुरू हो गए हैं। किसी के हाथों में डंडें हैं, किसी के हाथ में धार्मिक ध्वजा लहरा रही है, कोई तलवार लेकर चल रहा है। संगम में संत ही संत नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं का तांता लगा है।

 

January 14, 06:40

विदेशी श्रद्धालु कुंभ पर क्या कह रहे हैं?

बेल्जियम की एक श्रद्धालु, ऑरोरा कुंभ की तारीफ में कहती हैं, 'यह बहुत शांतिपूर्ण है। हम वास्तव में कुंभ मेले के उत्साह को महसूस कर सकते हैं। मैं वहां आकर बहुत खुश हूं, मैं ऊर्जा महसूस कर सकती हूं।'

 

January 14, 06:37

सज गई है अखाड़ों की शोभा यात्रा

मकर संक्रांति दिन महाकुंभ के पहले अमृत स्नान की शुरुआथ हो चुकी है। अलग-अलग अखाड़े अपने साधुओं के साथ शोभा यात्रा के लिए आगे बढ़ रहे हैं। 13 अखाड़ों के साधु आज त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेंगे। ऐसी मान्यता है कि यहां गंगा, यमुना और 'रहस्यमय' सरस्वती नदियों का पवित्र संगम है।