महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट का विस्तार हुआ है। 21 दिनों की माथा-पच्ची के बाद अब महाराष्ट्र में कैबिनेट तय हो पाई है। रविवार को नागपुर विधानसभा भवन में देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों ने शपथ ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और राधा कृष्ण पाटिल भी देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट का हिस्सा होंगे। दोनों अब तक 6 मुख्यमंत्रियों के साथ काम कर चुके हैं।

दिग्गज बीजेपी नेता पंकजा मुंडे भी कैबिनेट में शामिल हो गई हैं। उनके अलावा जयकुमार रावल भी मंत्री बने हैं। महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण मुंबई में नहीं, नागपुर में हो रहा है। करीब 33 साल पहले किसी कैबिनेट ने नागपुर में शपथ ली थी, अब देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट ने यहां शपथ लिया है। 21 दिसंबर 1991 को कांग्रेस सीएम सुधाकर राव नाइक ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार नागपुर में किया था।

 

कौन हैं नए मंत्री?
चंद्रशेखर बावनकुले बीजेपी नेता हैं। वह कामठी से विधायक हैं। वे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। 4 बार विधायक रह चुके हैं। साल 2019 में उन्हें टिकट ही नहीं मिला था। वे राज्य की सियासी बागडोर संभालने में लगे। 

 

बीजेपी नेता आशीष शेलार ने भी मंत्रिपद की शपथ ली है। वे बांद्रा पश्चिम से विधायक हैं। तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे बीजेपी के मुंबई अध्यक्ष हैं। साल 2014 में उन्होंने बाबा सिद्दीको को हरा दिया था। 

बीजेपी की दिग्गज नेता पंकजा मुंडे ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वह विधानस परिषद सदस्य हैं।


बीजेपी नेता जयकुमार रावल मंत्री बने हैं। वे 5 बार के विधायक रहे हैं और सिंदखेड़ा सीट से आते हैं। वह देवेंद्र फडणवीस सरकार में साल 2014 में मंत्री रह चुके हैं। 


शिवसेना नेता शंभूराज देसाई ने भी शपथ ली है। वे पाटन विधानसभा सीट से आते हैं और चार बार के विधायक हैं। वे शिंदे सरकार में आबकारी मंत्री रह चुके हैं।

 

बीजेपी नेता अतुल सावे औरंगाबाद पूर्वी से विधायक हैं। वह शिंदे सरकार में सहकारिता मंत्री रह चुके हैं। वह तीसरे बार विधायक बने हैं। 


राधा कृष्ण विखे पाटिल 8 बार विधायक रहे हैं। वह शिंदे सरकार में राजस्व मंत्री थे। वह 6 मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में 12 मंत्रालय संभाल चुके हैं। वह राज्य के सबसे सीनियर नेताओं में से एक हैं। वह शिरडी से विधायक हैं। बीजेपी के दिग्गज नेताओं में उनकी गिनती होती है।

मंगल प्रभात लोढ़ा बीजेपी विधायक हैं। वे पेशे से वकील रहे हैं। मालाबार हिल विधानसभा सीट से वह आते हैं। उन्होंने 7 बार लगातार विधानसभा चुनाव जीता है। वह एकनाथ शिंदे सरकार में कौशल विकास मंत्री रहे हैं।

धनंजय मुंडे एनसीपी नेता हैं। वे परली लोकसभा सीट से चुने गए हैं। वे दूसरी बार विधायक बन रहे हैं। वह शिंदे सरकार में कृषि मंत्री रह चुके हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। अब देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में शामिल हुए हैं।



शिवसेना नेता संजय राठौड़ भी मंत्री बने हैं। वह 5 बार विधायक रह चुके हैं। दिग्रस विधानसभा सीट से वे चुनाव जीतते हैं। वह शिंदे सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 

दादाजी दगड़ू भुसे भी मंत्री बने हैं। वे शिवसेना नेता हैं और मालेगांव बाबरी से विधायक चुने गए हैं। वह 5 बार विधायक रह चुके हैं। एकनाथ शिंदे सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं।



गणेश नाइक की उम्र 74 साल है। वह 7वीं विधायक हो गए हैं, वे पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उनके नाम 6 मुख्यमंत्रियों की कैबिनेट में मंत्री बनने की उपलब्धि है। 

मंत्रिमंडल की घोषणा से पहले देवेंद्र फडणवीस ने रोड शो किया है। (तस्वीर-PTI)

 

 

अदिति तटकरे को एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उनकी संपत्ति मंत्री रहने के दौरान तेजी से बढ़ी थी, जो सुर्खियों में आई थी। वह श्रीवर्धन सीट से आती हैं और अजित पवार की करीबी हैं। वे दूसरी बार विधायक बनी हैं। दोनों बार वे मंत्री ही रहीं। शिंदे सरकार में वह महिला और बाल विकास मंत्री रही हैं। वह सांसद सुनील तटकरे की बेटी हैं।