महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। थोड़ी ही देर में देवेंद्र फडणवीस के साथ दो डिप्टी सीएम शपथ लेने वाले हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मुंबई के आजाद मैदान में किया गया है। पांच साल तक मुख्यमंत्री रहे देवेंद्र फडणवीस को एकनाथ शिंदे की सरकार में डिप्टी सीएम रहना पड़ा था। हालांकि, बीजेपी को अपने दम पर 130 से ज्यादा सीटें मिलने के बाद ही यह तय हो गया था कि अब बीजेपी अपना सीएम बनाएगी। वहीं, एकनाथ शिंदे के बारे में कहा जा रहा है कि अब वह डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने को तैयार हो गए हैं। आइए शपथ ग्रहण समारोह की हर खबर यहां जानते हैं।
शपथ ग्रहण खबर की हर खबर यहां पढ़ें:-
Live Updates
December 05, 17:48
अजित पवार ने भी ली शपथ
छठी बार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने अजित पवार
December 05, 17:45
डिप्टी सीएम बने शिंदे
आखिरकार एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है।
December 05, 17:32
क्या है देवेंद्र फडणवीस की कहानी?
कैसा रहा है फडणवीस का जीवन...
December 05, 17:40
डिप्टी सीएम बने एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बन गए हैं।
December 05, 17:39
CM बन गए फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ले ली है। वह तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम बन गए हैं।
December 05, 17:35
PM मोदी और राज्यपाल भी पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन भी आजाद मैदान पहुंच गए हैं।
December 05, 17:32
शिंदे, फडणवीस और अजित पवार
शपथ ग्रहण समारोह में शिवसेना मुखिया एकनाथ शिंदे, एनसीपी के मुखिया अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी पहुंच चुके हैं।
December 05, 17:24
राज्यपाल भी पहुंचे आजाद मैदान
महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच गए हैं।
December 05, 17:12
शपथ ग्रहण में पहुंचे मुख्यमंत्री और मंत्री
देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण में कई राज्यों के सीएम, केंद्रीय मंत्री और मंत्री भी पहुंच गए हैं।
December 05, 17:07
सलमान खान भी पहुंचे
देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए सलमान खान भी आजाद मैदान पहुंच गए हैं।
December 05, 17:06
कौन-कौन पहुंचा?
इस शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और तमाम अन्य नेता पहुंचे।
December 05, 17:04
बॉलीवुड का जमावड़ा
इस शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड के सितारे भी नजर आए। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और रणबीर कपूर ने भी शिरकत की। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। कई बॉलीवुड सिंगर्स ने परफॉर्मेंस भी दी। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अर्जुन तेंदुलकर, कारोबारी कुमार मंगलम बिड़ला और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी भी पहुंचे।