देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार देश को लाल किले से संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) का जिक्र किया है। पीएम मोदी ने कहा कि वह बहुत गर्व के साथ कहना चाहते है कि आज से 100 साल पहले एक संगठन का जन्म हुआ जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नाम से जाना जाता है। 100 वर्षों तक राष्ट्र की सेवा यह एक बहुत ही गौरवपूर्ण और स्वर्णिम पृष्ठ है। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र के संकल्प तक, 100 वर्षों तक मां भारती के कल्याण का लक्ष्य लेकर स्वयंसेवकों ने मातृभूमि के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।
 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष 100 साल पूरे करने वाला है। इस मौके पर पीएम मोदी ने संघ के 100 साल के इतिहास को याद किया। उन्होंने लाल किले से स्वयंसेवकों को नमन किया है। 27 सितंबर, 1925 में आरएसएस की नींव रखी गई थी।

 

यह भी पढ़ें-- दीवाली पर मिलेगा 'बहुत बड़ा गिफ्ट', PM मोदी ने GST पर क्या ऐलान किया?

स्वयंसेवको को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के मौके पर लाल किला से देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं बहुत गर्व के साथ कहना चाहता हूं कि 100 साल से पहले एक संघठन का जन्म हुआ, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ। 100 साल की राष्ट्र की सेवा, एक संकल्प किया, लाखों लोगों ने सेवा के लिए अपना जन्म समर्पित किया, सेना, समर्पण अनुशसान रहा है, 100 साल का समर्पण का इतिहास रहा है, लाल किले की प्राचीर से, 100 साल की सेवा के लिए उन्हें नमन करता हूं। 100 साल की भव्य समर्पित यात्रा को नमन करता हूं।'

 

यह भी पढ़ें-- लाल किले से भाषण देकर PM मोदी ने इंदिरा गांधी का कौनसा रिकॉर्ड तोड़ा?

 

संघ के पूरे होने वाले हैं 100 साल

साल 2025 में आरएसएस के 100 साल पूरे होने वाले हैं। 27 सितंबर, 1925 में आरएसएस की नींव रखी गई थी। संघ के प्रमुख मोहन भागवत हैं। संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर 26 अगस्त से भव्य समारोह आयोजित करने की योजना बना रहा है। 100 वर्ष पूरे होने के इस मुख्य आयोजन का शीर्षक 100 इयर्स ऑफ संघ यात्रा न्यू होराइजन्स रखा गया है, जो 26 से 28 अगस्त तक दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा।