क्या अगले 3 हफ्तों में राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता छिन सकती हैं? कर्नाटक के वकील और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य एस विग्नेश शिशिर ने एक जनहित याचिका दायर कर दावा किया है कि राहुल के पास ब्रिटेन की भी नागरिकता है और इसलिए उनकी भारतीय नागरिकता रद्द कर देनी चाहिए। दरअसल, भारत में नागरिकता कानून के तहत कोई भी व्यक्ति दोहरी नागरकिता नहीं ले सकता है।
शिशिर की याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहबाद हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय से 19 दिसंबर तक बताने का कहा है कि राहुल गांधी के पास दो देशों की नागरिकता है या नहीं? 25 नवंबर को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय को 3 हफ्तों में जांच के आदेश दिए। 19 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी और तब तक सरकार को जवाब तैयार रखना होगा।
अगर राहुल साबित हुए दोषी तो...
सवाल है कि अगर राहुल गांधी दोषी पाए गए और यह साबित हो गया कि उनके पास दो अलग-अलग देशों के पासपोर्ट है तो क्या होगा? पासपोर्ट केस में दोषी पाए जाने पर राहुल पर अपनी नागरकिता छिपाने और गलत जानकारी देने का केस चल सकता है। ऐसे में आइये जान लेते है कि दोहरी नागरिकता क्या होती है और भारत में इसको लेकर सजा के क्या प्रवाधान है और किन देशों में दोहरी नागरिकता बहुत कॉमन है।
दोहरी नागरिकता
अगर भारतीय व्यक्ति किसी दूसरे देश की नागरिकता हासिल कर लेता है, तो उसकी भारतीय नागरिकता अपने आप खत्म हो जाएगी। दोहरी नागरिकता को समझें तो इसका मतलब है कि जब आप एक ही समय में दो अलग-अलग देशों के नागरिक होते हैं।
भारत का नागरिकता कानून 1955 और संविधान में भी यह स्पष्ट हैं कि भारत में दोहरी नागरिकता का कोई मान्य नहीं। अगर कोई व्यक्ति किसी अन्य देश की नागरिकता हासिल कर लेता है, तो उसकी भारतीय नागरिकता अपने आप समाप्त हो जाएगी।
दोषी पाए गए तो क्या होगा?
नागरिकता कानून 1955 के तहत अगर कोई इसका दोषी पाया दाता है कि कानूनी प्रवाधानों का उल्लंघन करने पर 5 साल की सजा सुनाई जा सकती है। इसमें 50 हजार का जुर्माना या फिर सजा और जुर्माना दोनों लग सकते हैं। इसके अलावा व्यक्ति की भारतीय नागरिकता भी स्वत:खत्म हो जाएगी।
विदेश में रहने वाले भारतीय मूल को इसमें छूट?
विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को इसमें छूट है। दरअसल, देश से बाहर रहने के लिए किसी भी नागरिक को ओवरसीज सिटिजनशिप ऑफ इंडिया OCI के तहत आवेदन करना होता है। भारत सरकार एक OCI कार्ड जारी करती है जिसका इस्तेमाल करके वह कभी भी भारत आ सकते है। यह एक तरीके से लाइफ लॉन्ग वीजा है। हालांकि, OCI व्यक्ति भारत में वोट नहीं दे सकता, चुनाव नहीं लड़ सकता, किसी भी तरह के संवैधानिक पद पर नियुक्त नहीं हो सकता। OCI धारक को भारत का पासपोर्ट भी नहीं मिल सकता।
किन देशों में दोहरी नागरिकता कॉमन
भारत को छोड़कर ऐसे कई देश है जहां दो नागरिकता आसानी से पाई जा सकती है। आयरलैंड, इटली, परागुआ, डोमिनिकन गणराज्य और अर्जेंटीना समेत ऐसे कई देश है जहां आप दोहरी नागरकिता का फायदा उठा सकते है।
आयरैंड- अगर आप 5 साल से आयरलैंड में रह रहे हैं तो आप लीगल तरीके से नागरकिता हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसी आयरिश नागरिक से शादी करते हैं और कम से कम तीन साल तक देश में रहते हैं तो भी आप इसके पात्र होंगे।
इटली- अगर आपके पूर्वज इस देश में पैदा हुए थे तो नागरिकता हासिल कर सकते है। हालांकि, इसमें नियम कड़े हैं। आपको साबित करना होगा कि आपके पास वैध इतालवी वंश है, तो आप कानूनी रूप से इटली में दोहरी नागरिकता प्राप्त कर सकते हैं।
परागुआ- आपको देश में तीन साल और साल में कम से कम 183 दिन यहां रहने की जरूरत है। परागुआयन बैंक आकउंट में केवल 4 हजार यूरो होने चाहिए। अगर आप इन दो शर्तों को पूरा कर सकते हैं, तो आप आसानी से परागुआयन पासपोर्ट और दोहरी नागरिकता प्राप्त कर सकते हैं।
डोमिनिकन गणराज्य- इस देश की नागरिकता हासिल करने के लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने होंगे। कम से कम 1 लाख डॉलर का निवेश करना होगा। इंटरव्यू के साथ-साथ बैकग्राउंड और मेडिकल एग्जाम पास करना होगा। इस प्रोसेस में एक साल तक लग जाता है।
अर्जेंटीना- सबसे तेजी से नागरिकता पाने वाला देश अर्जेंटीना ही बन गया है। यहां की नागरिकता हासिल करने के लिए केवल 2 साल लगते हैं। आपकी आय प्रति महीने 1 हजार डॉलर के करीब होनी चाहिए।