पोर्नोग्राफी मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर प्रवर्तन निदेशाल (ED) के शिकंजे में आ गए है। ED ने शुक्रवार को सुबह उनके घर और ऑफिस में छापेमारी की है। इसके अलावा मुंबई और उत्तर प्रदेश में भी करीब 15 जगहों की तलाशी जारी है। यह तलाशी अभियान मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए अश्लील कंटेट के प्रोडक्शन और डिस्ट्रूब्यशेन से संबधित आरोपों के संबंध में मनी लॉंड्रिग जांच से जुड़ा हुआ है। 

क्या है पूरा मामला?

फरवरी 2021में मुंबई पुलिस ने मड आईलैंड के एक बंगले में छापेमारी की थी। यहां एडल्ट फिल्में शूट की जाती थीं। ED की जांच से पता चला था कि इन फिल्मों को बनाने के पीछे राज कुंद्रा का हाथा है। इसके बाद 19 जुलाई, 2021 को पोर्नोग्राफी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया।

 

राज पर एडल्ट फिल्में बनाने और ऐप के जरिए उन्हें डिस्ट्रीब्यूट करने का आरोप था। 27 जुलाई को राज कुंद्रा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया और इसी दिन उन्हें मुंबई के आर्थर रोड जेल भेज दिया गया। 15 सिंतबर को राज समेत 10 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई। इस बीच उन्होंने बेल की अर्जी भी डाली लेकिन मुंबई सेशन कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी। राज कुंद्रा को 63 दिन जेल में रहने के बाद 21 सितंबर, 2021 को 50 हजार के निजी बॉन्ड के साथ जमानत दी गई थी। 

 

क्या है हॉटशॉट ऐप?

फरवरी 2021 से शुरू हुए इस मामले में राज कुंद्रा के अलावा टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ, पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा का नाम भी शामिल है। पूछताछ के दौरान गहना ने राज कुंद्रा की कंपनी विहान इंटरप्राइज में काम कर रहे उमेश कामत की जानकारी दी थी। 

 

उमेश का काम राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी को सारे वीडियो शेयरिंग ऐप के जरिए भेजता था। प्रदीप सारे वीडियो एक ऐप पर अपलोड करता था। यह सारे काम उमेश राज कुंद्रा के ऑफिस से करता था। उमेश के मोबाइल में हॉटशॉट ऐप नाम के दो वॉट्सऐप ग्रुप मौजूद थे। इन ग्रुप के एडमिन राज कुंद्रा थे।

हॉटशॉट और बोली फेम ऐप

हॉटशॉट और बोली फेम ऐप के कंटेट पर काम करने वालों को पेमेंटस, गूगल की तरफ से पेमेंट औऱ यूजर्स रेवेन्यू के बारे में चैट थे। ईडी के हाथ यह सब लगने के बाद ही पता चला था कि राज इस रैकेट का मास्टरमाइंड है और वह प्रदीप बख्शी के जरिए अश्लील वीडियो अपलोड करवाता था और बदले में पैसे कमाता था।