77th Republic Day Parade 2026 Live Updates: भारत का आज 77वां गणतंत्र दिवस है। देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड हो रही है, जिस पर दुनियाभर की निगाहें टिकी रहीं। हर बार की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस की परेड में देश की सैन्य ताकत, स्वदेशी रक्षा क्षमताओं और सांस्कृतिक विविधता को खूबसूरती से दिखाया गया। नए गठित यूनिट्स और ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल किए गए प्रमुख हथियार सिस्टम के मॉडल भी परेड में शामिल रहे।
परेड की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेशनल वॉर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने से होगी, जहां वह शहीदों को पुष्पांजलि देंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्य अतिथि यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा तथा यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन पारंपरिक बग्गी में राष्ट्रपति बॉडीगार्ड के साथ पहुंचें और दोबारा उसी से लौटे।
इस साल का मुख्य थीम 'वंदे मातरम्' के 150 साल और 'आत्मनिर्भर भारत' है। 'स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम्' और 'समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत' पर भारत आगे बढ़ रहा है। गैलेंट्री अवॉर्ड विजेताओं का दल भी परेड में शामिल रहा, जिसमें परम वीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव और संजय कुमार और शोक चक्र विजेता अधिकारी मौजूद रहे।
पहली बार यूरोपियन यूनियन का एक छोटा सैन्य दल भी परेड में भाग ले रहा है। परेड लगभग 90 मिनट तक चलेगी, जिसमें सांस्कृतिक झाकियां, मार्चिंग दल और फ्लाईपास्ट के जरिए भारत की प्रगति, एकता और आत्मविश्वास का संदेश दुनिया को दे रहा है।
पढे़ं रिपब्लिक डे परेड पर LIVE Updates-
Live Updates
2026-01-26T12:22
परेड के बाद राष्ट्रपति भवन लौटीं द्रौपदी मुर्मू, मेहमान भी साथ

2026-01-26T12:21
जिस विमान ने पाकिस्तान को सिखाया था सबक, उसका हाल देखिए
राफेल ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को बुरी तरह से तबाह किया था। अब कर्तव्य पथ पर राफेल मंडराता नजर आया है।
2026-01-26T12:19
पुडुचेरी की झांकी में खास क्या रहा?
पुडुचेरी की झांकी केंद्र शासित प्रदेश की जीवंत सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्प कौशल और ऑरोविले के विश्व प्रसिद्ध विजन को दिखाती है। यह पुडुचेरी की टेराकोटा कला, मिट्टी के बर्तन और मूर्तिकला की विरासत का जश्न मनाती है, और 77वें गणतंत्र दिवस पर उन कुशल कारीगरों की पीढ़ियों को श्रद्धांजलि देती है जिन्होंने इन परंपराओं को संरक्षित और समृद्ध किया है।
2026-01-26T12:08
C1-30 जेट्स की यह तस्वीर दिल जीत लेगी
यह प्रोजेक्ट, भारत का महत्वाकांक्षी मिशन है। भारत इसे अब एक्सपोर्ट करने की तैयारी में है।
2026-01-26T12:05
हिम्मत वतन की हमसे है....

2026-01-26T12:04
तस्वीर बोलती है, शब्द मौन हैं
2026-01-26T12:01
भारतीय जवानों से भिड़ोगे कैसे? नारी शक्ति का पराक्रम देखिए

2026-01-26T11:47
वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम
वंदे मातरम लिखे जाने के 150 साल पूरे हो गए हैं। कर्तव्य पथ पर इसकी प्रस्तुति दी गई है।
2026-01-26T11:46
इमैनुएल मैंक्रों ने कैसे भारत को दी गणतंत्र दिवस की बधाई?
2026-01-26T11:42
सूचना प्रसारण मंत्रालय की झांकी
सूचना प्रसारण मंत्रालय की झांकी को संजय लीला भंसाली ने तैयार किया है
2026-01-26T11:37
पश्चिम बंगाल की झांकी में क्या दिखा?
रवींद्र नाथ टैगोर की एक विशाल प्रतिमा, आसपास दमन और क्रूर ब्रिटिशिया पुलिस की निशानी और बंगाल की बौद्धिक झांकी। पश्चिम बंगाल की झांकी ने सबका दिल जीत लिया।
2026-01-26T11:35
महाराष्ट्र की झांकी में छाए गणपति बप्पा
महाराष्ट्र की झांकी में भगवान गणेश की झलक दिख रही है। मराठी वेष-भूषा में नृत्य करती महिला भी नजर आ रही है।
2026-01-26T11:33
राष्ट्रीय शिक्षा नीति और शिक्षा मंत्रालय की झांकी देखिए
शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की थीम पर झांकी निकाली। झांकी में आर्यभट्ट दिखे और अत्याधुनिक क्लास में पढ़ाई करते छात्र दिखे। भारत तकनीक के सहारे आगे बढ़ रहा है। यही झलक, सांस्कृतिक झांकी में भी नजर आई।
2026-01-26T11:31
कश्मीर की झांकी देखी आपने?
जम्मू और कश्मीर का कहवा पूरी दुनिया में मशहूर है। कश्मीरी संस्कृति, भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता दुनिया को लुभाती रही है।
2026-01-26T11:29
पंजाब की झांकी ने जीत लिया दिल
पंजाब गुरुओं की तपस्थली रही है। वहां की संस्कृति, गुरु परंपरा में रंगी है। गणतंत्र दिवस की परेड में वहां की सुंदर झांकी नजर आए। ग्रामीण पंजाब, भांगड़ा करते पंजाबियों ने दिल जीत लिया।
2026-01-26T11:27
नागालैेंड की झांकी सुर्खियों में क्यों है?
नागालैंड की यह झांकी, वहां की संस्कृति की झलक दिखला रही है। पांरपिक वाहन, आदिवासी और क्षेत्रीय अस्मिता की ऐसी झांकी सबका दिल जीत रही है।
2026-01-26T11:21
आयुष मंत्रालय की झांकी, पतंजलि से अगस्त्य तक
कर्तव्य पथ पर आयुष मंत्रालय की झांकी देखिए। झांकी में प्राचीन भारत के ऋषियों की मूर्तियां तैयार की गईं हैं। महर्षि पतंजलि और अगसत्य औषधि के जानकार थे। उन्होंने जो लिखा, वह आज आयुर्वेद की नींव है।
2026-01-26T11:21
असम की सांस्कृतिक झलक, पीछे गुजरात
असम और गुजरात की सांस्कृतिक झांकी देखिए। असम अपनी परंपराओं के लिए मशहूर है। झांकी के साथ पारंपरिक शैली में नृत्य करती महिलाएं। पीछे गुजरात है, जो अपने समृद्धि के लिए मशहूर है।
2026-01-26T11:17
नेशनल कैडेट कोर की परेड
नेशनल कैडेट कोर की यह परेड नहीं देखी तो क्या देखी। इस पलटन की अगुवाई मानसी विश्वकर्मा कर रहीं है। यह युवाओं की सबसे बड़ी संस्था है, जो युद्ध के लिए तैयार की जा सकती है। 
2026-01-26T11:10
जिस मिसाइल पर हमें नाज है, उसे देखिए
भारत का यह अमोघ हथियार है, जिसकी ताकत की तुलना दुनिया में किसी भी हथियार से नहीं है। यह एक बैलिस्टिक मिसाइल है, जो दुश्मनों के छक्के छुड़ाने में माहिर है। देश के रक्षकों के हाथों में यह हथियार भीषण तबाही मचाता है। LRAShM समुद्र में भारत की हिफाजत करता है।
2026-01-26T11:10
EU नेवल फोर्स एस्पाइड्स का परेड देखिए
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य गणतंत्र दिवस परेड की साक्षी बनीं। इसी क्रम में कर्तव्य पथ पर यूरोपीय संघ का दस्ता भी नजर आया, जहां तीन जिप्सियों पर सवार चार ध्वजवाहकों ने यूरोपीय संघ का ध्वज, यूरोपीय संघ सैन्य स्टाफ का ध्वज, EU नेवल फोर्स अटलांटा का ध्वज और EU नेवल फोर्स एस्पाइड्स का ध्वज गर्व के साथ प्रदर्शित किया। यह दृश्य भारत और यूरोपीय संघ के बीच मजबूत साझेदारी, सहयोग और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाता है।
2026-01-26T11:09
भारत के तोपखाने की ताकत देखिए
कर्तव्य पथ पर भारत की स्वदेशी तोपखाने की ताकत के दो शानदार प्रतीक धनुष गन सिस्टम और अमोघ (एडवांस्ड टोएड आर्टिलरी गन सिस्टम, ATAGS)। ये प्रणालियां न केवल आत्मनिर्भर भारत की रक्षा क्षमता को दर्शाती हैं, बल्कि हमारी रक्षा निर्माण और तकनीकी आत्मनिर्भरता की सामर्थ्य का भी प्रतीक हैं।
2026-01-26T11:06
ऑपरेशन सिंदूर का फॉर्मेशन, फिदा हो गए लोग
ऑपरेशन सिंदूर पर जगुआर फॉर्मेशन कर्तव्य पथ पर दहाड़ते नजर आए। लोगों की नजरें हट नहीं पाईं। आसमान में भारतीय युद्धक विमान गरज रहे हैं।
2026-01-26T11:06
यूरोपीय संघ के दस्ते ने कैसे दी सलामी?
यूरोपीय संघ (EU) के सैन्य दल का नेतृत्व कर्नल फ्रेडरिक साइमन स्प्रुइट कर रहे हैं। वह यूरोपीय संघ मिलिट्री स्टाफ (EUMS) के डायरेक्टर जनरल की ओर से एक सेरेमोनियल जिप्सी में सवार हैं।
2026-01-26T11:01
गर्व है, गर्व है, गर्व है, कर्तव्य पथ पर गूंज रहा नारा
2026-01-26T11:01
ऑपरेशन सिंदूर का झंडा, आसमान में लहराया, पाकिस्तान को चुभी होगी तस्वीर
दिल्ली में कर्तव्य पथ पर ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लिए भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर उड़ाए जा रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने दुश्मन पाकिस्तानी सेना के दांत खट्टे कर दिए थे।
2026-01-26T11:00
आधुनिक रंग में सबसे पारंपरिक सेना की झांकी देखिए
भारत की यह सबसे पारंपरिक सेना है। अब तक 4 बार सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार मिल चुकी है। बलिदान की पंक्ति में हमेशा आगे रहने वाला यह दस्ता भारत की शान है।
2026-01-26T10:57
लद्दाखी ऊंटों की निकली सवारी, आपने देखी क्या तस्वीर

2026-01-26T10:55
युद्ध के मैदान में दोहरी रणनीति, दुश्मनों के लिए चुनौती, झांकी देखिए
यह विरासत और विविधता की झलक है। सेनाएं संयुक्त ऑपरेशन करती हैं।
2026-01-26T10:54
घुड़सवारों की यह झांकी आपसे से छूट तो नहीं गई
2026-01-26T10:43
जब निकली राष्ट्रपति की सवारी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गणतंत्र दिवस की मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन राष्ट्रपति भवन से कर्तव्य पथ के लिए जाने वाली सवारी कुछ ऐसी नजर आई।
2026-01-26T10:35
शुभांशु शुक्ला शौर्य चक्र से सम्मानित
अंतरिक्ष से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ल को शांति काल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है।
2026-01-26T10:33
मुख्य अतिथियों के साथ कर्तव्य पथ के लिए निकलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
भारतीय सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर यानी देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोपियन काउंसिल के राष्ट्रपति एंटोनियो लुइस सैंटोस डा कोस्टा और यूरोपियन कमीनशन की राष्ट्रपति उर्सुला वॉन डेर लेयन के साथ कर्तव्य पथ के लिए रवाना हुईं।
2026-01-26T10:20
अमर जवानों को प्रधानमंत्री की श्रद्धांजलि
गणतंत्र दिवस समारोह से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे और वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
2026-01-26T10:07
छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने फहराया तिरंगा
बिलासपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तिरंगा फहराया।
2026-01-26T09:56
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फहराया तिरंगा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक आवास पर तिरंगा फहराया है।
2026-01-26T09:53
ओम बिरला ने क्या कहा है?
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, 'गणतंत्र दिवस के मौके पर मैं देश के सभी नागरिकों को बधाई देता हूं। गणतंत्र दिवस संकल्प, दृढ़ संकल्प और संविधान की मर्यादा का पालन करते हुए देश को आगे ले जाने का दिन है। 77 साल पहले हमने भारत का संविधान अपनाया था। यह दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है। यह भारत के लोगों के लिए एक जीवित मार्गदर्शक है। यह हमारे लिए एक ऐसा अवसर है जब हम यह संकल्प लें कि मिलकर, हम 2047 तक भारत को एक विकसित भारत बनाएंगे, जब हम अपनी आज़ादी के 100 साल पूरे करेंगे।'
2026-01-26T09:19
सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, '77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर, मैं राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। 1950 में इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। 76 साल की इस यात्रा में, हमारे संविधान ने कई उतार-चढ़ाव देखे। लेकिन इन सबके बावजूद, एक भारत श्रेष्ठ भारत के हमारे संकल्प के अनुरूप, उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक, हर भारतीय के गौरव, भारत की एकता और अखंडता को आगे बढ़ाते हुए, आज हम सभी एक नए भारत को देख रहे हैं। इसमें हमारे संविधान की अहम भूमिका है।'
2026-01-26T09:15
CM योगी ने ध्वजारोहण किया
गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा, 'भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतंत्र को समृद्ध करने की राह पर भारत बढ़ रहा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था पर न चलने वाले लोगों पर भारत की पैनी नजर रहती है।
2026-01-26T09:13
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने गणतंत्र दिवस पर क्या कहा?
उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 'गणतंत्र दिवस के मौके पर मैं उत्तराखंड के सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। मैं हमारे देश के शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और हमारे बहादुर सैनिकों को दिल से श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। इस मौके पर हम यह संकल्प भी लेते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का जो विजन तय किया गया है, उसे पूरा करने में हम सभी योगदान देंगे। हम एक विकसित भारत को साकार करने में योगदान देने के लिए लगन, कड़ी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे।'
2026-01-26T08:51
तमिलनाडु से गणतंत्र दिवस की तस्वीर देखिए
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने चेन्नई में 77वें गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद हैं।
2026-01-26T08:23
भारत पर्व का आयोजन, क्या होगा खास?
गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के तौर पर सरकार 26 जनवरी से लाल किले के प्रांगण में छह दिवसीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक और पर्यटन उत्सव 'भारत पर्व' का आयोजन करेगी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पर्यटन मंत्रालय ने बताया कि इसका उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे। 'भारत पर्व' मंत्रालय का प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है जिसके तहत भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, कलात्मक और आध्यात्मिक विरासत का उत्सव मनाया जाता है।
2026-01-26T08:10
LoC पर हाई अलर्ट
लाइन ऑफ कंट्रोल पर जवान तैनात हैं और सरहद की निगरानी कर रहे हैं।
2026-01-26T08:05
भजन लाल शर्मा ने दी तिरंगे को सलामी
राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने आधारिक मुख्यमंत्री आवास पर तिंरगा फहराया।
2026-01-26T08:05
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने क्या कहा?
राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने कहा, 'मैं गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को बधाई देता हूं। 1950 में इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है, और हम सभी उस संविधान से बंधे हुए हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मैं उन सभी को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के लिए खुद को समर्पित किया और संविधान को लागू किया।'
2026-01-26T08:01
तमिलनाडु में कैसी तैयारियां चल रहीं हैं?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन चेन्नई में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंचे। राज्यपाल आरएन रवि यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और औपचारिक परेड की सलामी लेंगे।
2026-01-26T07:08
कर्तव्य पथ पर कैसा दिख रहा है नजारा
कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
2026-01-26T07:06
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने X पर लिखा, 'सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।'
2026-01-26T06:32
पार्किंग व्यवस्था के इंतजाम क्या हैं?
दिल्ली पुलिस ने 22 नामित पार्किंग लॉट तैयार किए हैं, जहां लगभग 8,000 वाहन खड़े हो सकेंगे। क्यूआर कोड सिस्टम और गूगल मैप्स से आसान निर्देश मिलेंगे। परेड रूट और आसपास की सड़कों पर कोई पार्किंग नहीं होगी। रेलवे स्टेशनों (नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन आदि) और मेट्रो स्टेशनों/बाजारों के पास अनधिकृत पार्किंग स्पॉट बंद रहेंगे। केवल नामित स्थानों पर ही पार्किंग करें।
2026-01-26T06:32
प्रतिबंधित स्टेशन और गेट्स कौन से रहेंगे?
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, उद्योग भवन, पटेल चौक, जनपथ, मंडी हाउस और सुप्रीम कोर्ट जैसे छह स्टेशनों पर प्रवेश/निकास गेट्स प्रतिबंधित रहेंगे। इन पर सुरक्षा जांच सख्त होगी। कर्तव्य पथ पहुंचने के लिए निकटवर्ती अन्य स्टेशनों का उपयोग करें।
2026-01-26T06:32
मेट्रो टाइमिंग क्या होगी?
26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सभी लाइनें पर सुबह 3 बजे से शुरू होंगी। सुबह 3 से 6 बजे तक ट्रेनें हर 15-20 मिनट के अंतराल पर चलेंगी, जिसके बाद सामान्य समय-सारिणी लागू होगी। परेड में शामिल होने वाले दर्शकों को आमंत्रण कार्ड/टिकट दिखाने पर मेट्रो यात्रा मुफ्त रहेगी
2026-01-26T06:32
गणतंत्र दिवस पर पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
25 जनवरी रात 10 बजे से कर्तव्य पथ पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। 26 जनवरी सुबह 10:30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग दोनों दिशाओं में ट्रैफिक प्रतिबंधित। इंडिया गेट सी-हेक्सागन सुबह 2 बजे से बंद। नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत से आने वाले वाहनों पर सख्त प्रतिबंध। रिंग रोड, अशोका रोड, जनपथ जैसे परेड रूट से बचें। बसों के लिए डायवर्जन प्लान। अवैध पार्किंग पर टोइंग। 24 जनवरी रिहर्सल के दौरान भी 10:15 से 12:30 तक कर्तव्य पथ बंद। वैकल्पिक मार्ग अपनाएं, यात्रा पहले प्लान करें। हेल्पलाइन: 011-25844444, 1095; इमरजेंसी: 112। रियल टाइम अपडेट दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर देख सकते हैं।
2026-01-26T06:32
परेड कब शुरू होगी?
परेड की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी और लगभग 90 मिनट तक चलेगी। दर्शकों के लिए गेट्स सुबह 7 बजे खुलेंगे और 9 बजे बंद हो जाएंगे। प्रवेश के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 20 से 100 रुपये तक है। निकटतम मेट्रो स्टेशन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और उद्योग भवन हैं, जहां से पैदल पहुंचा जा सकता है। परेड से पहले 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। दर्शकों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह 6:30-7 बजे पहुंचें ताकि सुरक्षा जांच में समय लगे। प्रवेश पर आईडी प्रूफ और टिकट अनिवार्य हैं।
2026-01-26T06:32
रिपब्लिक डे पर खास क्या होगा?
भारत का 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह दिन 1950 में भारतीय संविधान के लागू होने की याद दिलाता है, जब भारत ने पूर्ण स्वराज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस वर्ष की थीम 'वंदे मातरम के 150 वर्ष' है, जो राष्ट्रवाद और एकता की भावना को उजागर करती है। इस मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली भव्य परेड देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और तकनीकी प्रगति का प्रदर्शन करेगी। परेड में विभिन्न राज्यों की झांकियां, सशस्त्र बलों की टुकड़ियां, हेलीकॉप्टर और लड़ाकू विमानों का फ्लाई-पास्ट शामिल होगा। मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की उपस्थिति इस उत्सव को वैश्विक रंग देगी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट। 26 Jan के लिए जान लीजिए पूरा प्लान, मेट्रो टाइमिंग, ट्रैफिक एडवाइजरी और पार्किंग

