देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के कई राज्य शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में शीतलहर पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों में मौसम में सर्दी तो बढ़ी है लेकिन पहले जैसी बर्फबारी नजर नहीं आई है। श्रीनगर और शिमला जैसी जगहों पर सैलानी व्हाइट क्रिसमस देखने पहुंचे थे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से माइनस 7.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, वहीं लाहौल और स्पीति जिले में तापमान 0 से माइनस 10 डिग्री तक दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में रात में तापमान में और गिरावट देखी गई है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी हुई है, जिसके बाद करीब 134 सड़कें बंद कर दी गई हैं। इनमें कई हाइवे भी शामिल है। 

देश में कैसा रहा मौसम?

दिल्ली: दिल्ली में क्रिसमस के दिन अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


कश्मीर: कश्मीर में कई जगह पाइपलाइन ही ठंड की वजह से जम कई है। घाटी में भीषण ठंड पड़ रही है। तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट आ सकती है। कश्मीर में चिल्लई कलां चल रहा है। 21 दिसंबर से शुरू इस दौर में ठंड का असर होना लाजमी है।

गुलमर्ग: गुलमर्ग में तापमान माइनस 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

डल लेक भी पूरी तरह से जम नहीं पाई है। (तस्वीर-PTI)

बर्फबारी की क्रिसमस पर खली कमी
क्रिसमस पर लोग कश्मीर घाटी में बर्फबारी देखने आते हैं। श्रीनगर में बर्फबारी नहीं देख सके। पहली बर्फबारी से अभी लोग दूर हैं। शिमला में भी इस बार बर्फबारी नहीं हुई। बुधवार सुबह तेज धूप हुई। लोगों और पर्यटकों की उम्मीदें भी धूप की वजह से निराशा में बदल गई। शुक्रवार से रविवार दोपहर तक शिमला में कुछ जगहों पर बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

हिमाचल का हाल क्या है?
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की वजह से तीन नेशनल हाइवे सहित 134 सड़कें बंद हो गई हैं।शिमला जिले में सबसे ज्यादा 123 सड़कें बंद हैं। लाहौल और स्पीति में 36 सड़कें बंद हैं। कुल्लू में 25 सड़कें बर्फ की वजह से बाधित हैं।

शिमला में 23 दिसंबर को बर्फबारी हुई थी। (तस्वीर-PTI)

देश में कैसा रहा मौसम?
राजस्थान के कई इलाके घने कोहरे की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में एक जगह हल्की बारिश हुई है। पंजाब के फरीदकोट, अमृतसर, गुरदासपुर जैसी जगहों पर तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। हरियाणा में न्यूनतम तापमान नारनौला में दर्ज किया। यहां तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में दो दिनों की बारिश के बाद बुधवार दोपहर को मौसम साफ नजर आया। बारिश की वजह से सर्द बढ़ गई है। 


कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि 27 दिसंबर से बारिश शुरू होगी और उससे पहले का मौसम साफ रहेगा।