देश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है, वजह मॉनसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मंगलवार को दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीप, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में शुरू हो गया है। अगले 3-4 दिनों में यह दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में बढ़ सकता है।
देश के कई राज्यों में 14 से 15 मई के बीच जमकर बारिश होगी, वहीं कुछ राज्यों में उमस बढ़ने वाली है। 16 से 22 मई के बीच पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो चक्रवात में बदल सकता है।
चक्रवात 'शक्ति' की आशंका
मौसम विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि बंगाल की खाड़ी में 23 से 28 मई के बीच एक चक्रवात 'शक्ति' बन सकता है। कर्नाटक में 16 मई तक कई जिलों में प्री-मानसून बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोलकाता में अगले 24 घंटों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, शाम को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें: बेईमान हो रहा है मौसम! सर्दी-गर्मी-बारिश का बदलता पैटर्न क्या कहता है?
14 मई को कैसा रहेगा मौसम?
- उत्तर और मध्य भारत: दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र
तापमान: 38°C से 44°C
मौसम: आंधी, बारिश और तूफान की संभावना - दक्षिण भारत: कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना
तापमान: 40°C
मौसम: समुद्री इलाकों में उमस बढ़ेगी - पूर्वोत्तर और पहाड़ी क्षेत्र: असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड
तापमान: बढ़ोतरी की संभावना
मौसम: सामान्य गर्मी, कुछ जगहों पर बारिश संभव
Photo Credit: PTI
यह भी पढ़ें: सुबह की पॉटी से लेकर रात को सोने तक; कैसे पृथ्वी की सेहत बिगाड़ रहे हम
15 मई को कैसा रहेगा मौसम?
- उत्तर भारत: राज्य: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब
तापमान: उत्तर प्रदेश में 31°C से 44°C
मौसम: बादल छाएंगे, हल्की बारिश और धूल भरी आंधी संभव - पहाड़ी क्षेत्र: हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड
मौसम: निचले और पहाड़ी इलाकों में बिजली गिरने की आशंका, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी संभव
पूर्वी भारत: बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा
तापमान: 35°C से 42°C
मौसम: गर्मी रहेगी, झारखंड-ओडिशा में तापमान अधिक - दक्षिण भारत: कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
मौसम: बारिश की संभावना, उमस बनी रहेगी