प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दक्षिणपूर्व एशियाई देश मलेशिया के दो दिन के आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए। वह मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बुलावे पर जा रहे हैं। मलेशिया जाने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि वह अपने मलेशियाई समकक्ष से मिलने और दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत मलेशिया के साथ रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने, आर्थिक और नवोन्मेष के क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि हाल के सालों में भारत और मलेशिया के बीच रिश्ते लगातार बेहतर हुए हैं। उन्होंने कहा कि मलेशिया से बातचीत का मकसद व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश रक्षा और सुरक्षा सहयोग, मजबूत आर्थिक और इनोवेशन पार्टनरशिप और नए सेक्टर में सहयोग की दिशा में काम करेंगे।

 

यह भी पढ़ें: इस्लामाबाद: जुमे की नमाज अदा कर रहे थे लोग, बम धमाका हुआ, 31 मरे, 160 लोग घायल

 

भारतीय समुदाय से करेंगे बातचीत

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह मलेशिया में भारतीय समुदाय से बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। मलेशिया में लगभग 30 लाख भारतीय लोग रहते हैं। उन्होंने इस समुदाय को दोनों देशों को जोड़ने वाला एक मजबूत पुल बताया। उन्होंने कहा, 'मलेशिया में बहुत सारे भारतीय रहते हैं। कुआलालंपुर में आज के कम्युनिटी प्रोग्राम का इंतजार है, जहां मुझे हमारे प्रवासी लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा।'

अनवर इब्राहिम को बताया दोस्त

उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बुलावे पर, मैं मलेशिया जाऊंगा, एक ऐसा देश जिसके साथ भारत के संबंध गहरे और बड़े हैं। यह दौरा हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देगा और सभी सेक्टर में सहयोग को बढ़ाएगा।'

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: चुनाव के पहले फिर जल उठा बांग्लादेश, मोहम्मद यूनुस के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

भारत का रक्षा सहयोग पर ध्यान

7-8 फरवरी को होने वाले इस दौरे में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। नरेंद्र मोदी का यह मलेशिया का तीसरा दौरा है, इससे पहले वह अगस्त 2024 में मलेशिया गए थे। उच्च अधिकारियों ने बताया कि इस दौरे में रक्षा सहयोग पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। दरअसल, भारत डोर्नियर एयरक्राफ्ट की बिक्री और स्कॉर्पीन सबमरीन और Su-30 एयरक्राफ्ट के मेंटेनेंस सपोर्ट जैसे मौकों की तलाश कर रहा है।