ज्योतिषीय दृष्टि से 5 मार्च का दिन काफी संतुलित रहने वाला है। चंद्रमा का संचार तुला राशि में हो रहा है, जो रिश्तों और सामाजिक व्यवहार में मिठास घोलने का काम करेगा। चूंकि आज का मूलांक 5 है और इसके स्वामी बुध हैं, इसलिए आज बातचीत के जरिए बिगड़े काम बनाने और करियर में साहसिक फैसले लेने के लिए समय बहुत अनुकूल है।
आज की ऊर्जा आपको कुछ नया करने और लीक से हटकर सोचने के लिए प्रेरित करेगी। जहां एक तरफ चंद्रमा आपको मानसिक शांति और सौंदर्य की ओर ले जाएगा, वहीं बुध की शक्ति आपको व्यापार और संचार में तरक्की दिला सकती है। आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए 'क्या करें' और 'क्या न करें' के सुझाव-
यह भी पढ़ें: होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें क्या करें और क्या नहीं?
राशिफल और उपाय
मेष राशि
यात्रा और नए लोगों से मिलना आपके करियर के लिए फायदेमंद होगा।
क्या करें: अपनी एनर्जी को नए प्रोजेक्ट्स और टीम वर्क में लगाएं। सेहत के लिए हल्का व्यायाम जरूर करें।
क्या न करें: पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी दिखाने से बचें और अपने गुस्से पर काबू रखें।
वृष राशि
क्या करें: भविष्य के लिए निवेश और बचत पर ध्यान दें। परिवार के साथ वक्त बिताएं और अपनी पसंद की चीजों जैसे संगीत या पेंटिंग के लिए समय निकालें।
क्या न करें: दिखावे के लिए फालतू खर्च न करें और स्वभाव में अड़ियलपन लाने से बचें।
मिथुन राशि
क्या करें: अपनी बातों को प्रभावी ढंग से मीटिंग्स या नेटवर्किंग में रखें। नई योजनाओं को लागू करने और छोटी यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा।
क्या न करें: दूसरों की बुराई या फिजूल की बहस में समय बर्बाद न करें। एक साथ बहुत सारे काम हाथ में न लें।
कर्क राशि
क्या करें: इमोशन पर कंट्रोल रखें और घर की सुख-सुविधाओं पर ध्यान दें। आर्थिक फैसलों के लिए जानकारों की सलाह लेना आपके हित में रहेगा।
क्या न करें: पुरानी कड़वी यादों को खुद पर हावी न होने दें। खान-पान और पेट की सेहत का खास ख्याल रखें।
सिंह राशि
क्या करें: ऑफिस में जिम्मेदारी संभालें और नेतृत्व करें। आपकी क्रिएटिविटी आपको मान-सम्मान दिलाएगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
क्या न करें: घमंड में आकर अपने साथ काम करने वालों से न उलझें और जोखिम भरे निवेश से पूरी तरह दूर रहें।
कन्या राशि
क्या करें: अपने काम की बारीकियों पर गौर करें और डेली रूटीन में एक्सरसाइज और खाना का बैंलेंस बनाएं। लंबी अवधि की आर्थिक प्लानिंग करना आज अच्छा रहेगा।
क्या न करें: छोटी-छोटी बातों की चिंता करके तनाव न पालें और दूसरों की कमियां निकालने से बचें।
यह भी पढ़ें: चंद्रग्रहण के दिन कितने सुरक्षित हैं आप, अपने राशिफल से समझ लीजिए
तुला राशि
क्या करें: पार्टनरशिप और निजी रिश्तों को समय दें। कला या फैशन से जुड़े कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। फैसले लेते समय संतुलन बनाए रखें।
क्या न करें: किसी भी बात पर दुविधा में न रहें और बाहर के अनहेल्दी खाने से परहेज करें।
वृश्चिक राशि
क्या करें: किसी नए विषय की रिसर्च या गहराई से सीखने में मन लगाएं। निवेश के लिए चतुराई से काम लें और अपनों का भरोसा जीतें।
क्या न करें: मन में शक या जलन की भावना न आने दें और अपने राज किसी अनजान से शेयर न करें।
धनु राशि
क्या करें: नई चीजें सीखने और यात्रा करने के लिए दिन बढ़िया है। करियर में विस्तार के मौकों को पहचानें और अपनी शिक्षा पर ध्यान दें।
क्या न करें: हकीकत को नजरअंदाज कर ज्यादा उम्मीदें न पालें। पैसों का बड़ा जोखिम लेना आज भारी पड़ सकता है।
मकर राशि
क्या करें: मेहनत जारी रखें, आज आपको पदोन्नति या पहचान मिल सकती है। व्यवहारिक रहें और परिवार के साथ मिलकर योजनाएं बनाएं।
क्या न करें: सारा काम अकेले करने की जिद न करें और अपनी भावनाओं को मन में दबाकर न रखें।
कुंभ राशि
क्या करें: नए आइडियाज पर काम करें और सामाजिक मेलजोल बढ़ाएं। तकनीक या अविष्कार से जुड़े कामों में आज आपको बढ़त मिल सकती है।
क्या न करें: स्वभाव में विद्रोह न लाएं और अपनों के साथ तालमेल खराब न होने दें।
मीन राशि
क्या करें: अपनी कल्पना शक्ति को लिखने या किसी रचनात्मक काम में ढालें। शांति के लिए आध्यात्मिक अभ्यास करें और अपने अंतर्मन की आवाज सुनें।
क्या न करें: ख्याली दुनिया में रहकर हकीकत से मुंह न मोड़ें। नशीली चीजों और गलत आदतों से दूर रहें।
डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत जानकारी के लिए ज्योतिषि से संपर्क करें।
