चेन्नई केएमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का सातवां मैच खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स ने 209 रन बनाए और पंजाब किंग्स के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा।
टॉस हारने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी मैदान में उतरी। मगर चेन्नई को मजबूत शुरुआत नहीं मिली। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 14 रन के स्कोर पर चेन्नई को पहला झटका लगा।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: KKR की लगातार दूसरी हार, पुरानी गलती पड़ी भारी; 65 रन से जीता SRH
संजू सैमसन 7 गेंदों पर 7 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद आयुष म्हात्रे की तूफानी पारी ने चेन्नई को मजबूत स्थिति पर पहुंचाया। कप्तान गायकवाड़ ने 22 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 28 रनों की पारी खेली।
12वें ओवर की पहली गेंद पर 110 के स्कोर पर चेन्नई को ऋतुराज गायकवाड के रूप में दूसरा झटका लगा। आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने छह चौके और पांच छक्के जड़े। 12.3 ओवर पर टीम के 123 रन के स्कोर पर आयुष म्हात्रे का अहम विकेट गिरा।
सात रन बाद ही 130 के स्कोर पर चेन्नई को चौथा झटका लगा। कार्तिक शर्मा तीन गेंदों पर सिर्फ 1 रन ही बना सके। 12 गेंदों पर 32 रन की विस्फोटक पारी सरफराज ने खेली तो चेन्नई को थोड़ा संभालने का मौका मिला। सरफराज ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का जड़ा। 168 रन के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरा।
यह भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन नहीं इस दिग्गज का लिया नाम
गेंदबाजी: मार्को यान्सन ने चार ओवर में 43 रन देकर एक विकेट झटका। विजयकुमार वैशाक ने 38 रन दिए और आयुष म्हात्रे और सरफराज के रूप में दो अहम विकेट झटके। जेवियर बार्टलेट ने चार ओवर में 43 रन दिए। उन्हें संजू सैमसन का विकेट मिला। यजुवेंद्र चहल ने तीन ओवर में 21 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने चार ओवरों में 41 रन दिए। मगर उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।
सरफराज और दुबे ने टीम को संभाला: मिडिल ऑर्डर में चेन्नई की पारी लड़खड़ाने लगी थी। 110 से 130 के स्कोर के बीच टीम को तीन झटके लगे। तभी सरफराज ने 12 गेंदों में 32 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को मजबूत स्थित में पहुंचाया। दूसरे छोर पर शिवम दुबे ने आखिरी तक मोर्चा संभाल रखा। उन्होंने पांच चौके और एक छक्के की मदद से 27 गेंदों में 45 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 209 रनों तक पहुंचाया।
