मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन (28 दिसंबर) भारतीय टीम ने जबरदस्त फाइट दिखाई। नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर (50) के साथ आठवें विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी कर न सिर्फ फॉलोऑन के खतरे को टाला बल्कि भारत की वापसी भी करवा दी। 

 

164/6 के स्कोर को आगे बढ़ाने उतरी टीम इंडिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से भारत 116 रन पीछे है। नीतीश 105 और मोहम्मद सिराज 2 रन पर नाबाद लौटे। अगर ये जोड़ी चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को 100 रन से कम पर ले आती है, तो कुछ हद तक भारतीय टीम पर से मनोवैज्ञानिक दबाव हट सकता है।  

 

पढ़ें मैच के पल-पल का हाल

Live Updates

December 28, 12:20

नाबाद लौटे नीतीश कुमार रेड्डी

बारिश को देखते हुए तीसरे दिन स्टंप्स की घोषणा कर दी गई है। नीतीश कुमार रेड्डी (105) और मोहम्मद सिराज (2) नाबाद लौटे। भारत का स्कोर 358/9 है। चौथे दिन का खेल आधे घंटे पहले यानी भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे से शुरू होगा।

December 28, 12:10

ऑस्ट्रेलिया में सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर - 18 साल 256 दिन, सिडनी (1992)

ऋषभ पंत - 21 साल 9 दिन, सिडनी (2019)

नीतीश कुमार रेड्डी - 21 साल 216 दिन, मेलबर्न (2024)

December 28, 12:00

नीतीश कुमार रेड्डी ने ठोका शतक

ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने शतक जड़ दिया है। नीतीश ने चौके के साथ अपने टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी पूरी की। भारत का स्कोर 358/9 है। बारिश के कारण फिलहाल खेल रुका हुआ है।

December 28, 11:00

नीतीश शतक के करीब

बारिश के ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। नीतीश कुमार रेड्डी अपने पहले टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं वॉशिंगटन सुंदर भी अपने पचासे के करीब हैं।

December 28, 09:31

टी-ब्रेक तक रेड्डी-सुंदर जमे

भारतीय टीम ने कल के अपने स्कोर 164/5 को आगे बढ़ाते हुए टी-ब्रेक तक 7 विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए हैं। नीतीश कुमार रेड्डी (85) और वॉशिंगटन सुंदर (40) की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों ने शतकीय साझेदारी कर फॉलोऑन के खतरे का टोल दिया है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर (474) से भारत 148 रन पीछे है। ऋषभ पंत (28) और रवींद्र जडेजा (17) आज आउट होने वाले दो बल्लेबाज रहे। 

December 27, 12:30

दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत के 5 विकेट गिरे

मेलबर्न में दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत का स्कोर 164/5 है। ऋषभ पंत (6) और रवींद्र जडेजा (4) नाबाद बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से भारतीय टीम 310 रन से पीछे है। ऐसे में भारत पर फॉलोऑन का खतरा बना हुआ है। अब देखना होगा कि तीसरे दिन पंत और जडेजा टीम इंडिया को कहां तक पहुंचा पाते हैं।

December 27, 12:15

यशस्वी-विराट आउट

यशस्व जायसवाल और विराट कोहली के विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए हैं। यशस्वी (89) रन आउट हुए। इसके कुछ ही देर बाद कोहली (36) विकेट के पीछे लपके गए। भारत का स्कोर 154/4 हो गया है।

December 27, 11:37

यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने टीम इंडिया को संभाला

केएल राहुल के आउट होने के बाद मुश्किल में नजर आ रही टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने संभाल लिया है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। यशस्वी भी अपना पचासा पूरा कर चुके हैं। वह 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। विराट कोहली 30 पर हैं। भारत का स्कोर 130/2 है।

December 27, 09:56

राहुल को कमिंस ने किया बोल्ड

टी-ब्रेक से ठीक पहले केएल राहुल को पैट कमिंस ने एक बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। भारत का स्कोर 51/2 हो गया है। राहुल 42 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

December 27, 09:15

ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर कार्ड क्या है?

सैम कोंस्टांस 60 रन बनाकर आउट हुए हैं। उस्मान ख्वाजा ने 57 रन बनाए हैं। मार्नस लाबुशेन ने 72 रन जड़े हैं। ट्रेविस हेड जीरो पर आउट हुए हैं। मिशेल मार्श ने 4 रन बनाए। एलेक्स कैरी ने 31 रन जड़े। पैंट कमिंस ने 49 रन बनाए। मिचेल स्टार्क ने 15 रन बनाए। नाथन लायन 13 रनों पर थे जब जसप्रीत बुमराह ने उन्हें LBW कर दिया। स्कॉट बोलैंड ने शानदार नाबाद पारी खेली।

December 27, 09:07

IND vs AUS: रोहित शर्मा आउट, टीम इंडिया को बड़ा झटका

रोहित शर्मा ने एक बार फिर निराश किया है। जब टीम इंडिया का स्कोर 8 था, उनका विकेट गिर गया। वह सिर्फ 3 रन बना पाए।

December 27, 08:27

बुमराह ने कमाल दिखाया, ऑस्ट्रेलिया 474 पर ऑल आउट

भारतीय टीम की गेंदबाजी थोड़ी लचर नजर आई। बुमराह ने आखिरी विकेट चटखा दिया। नान लियोन ने रिव्यू मांगा लेकिन अंपायर जोएल विल्सन न कहा कि यह एलबीडब्यू है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 474 पर ऑल आउट हो गई। अब जीत के लिए भारतीय टीम को 475 रन बनाने होंगे।