मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज की तारीख नए इतिहास के तौर पर दर्ज हो गई है। भारत टेस्ट सिरीज का आखिरी मुकाबला भी न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गया। टीम इंडिया 25 रनों से हार गई। खेल के तीसरे दिन भारत को जीत के लिए महज 147 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन की वजह से खिलाड़ी इतने भी रन नहीं बना सके।
न्यूजीलैंड की टीम ने सिरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया। भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पार्टी में 121 रन जड़े। न्यूजीलैंड के इस मैच के हीरो एजाज पटेल रहे, उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट चटका लिए। एजाज ने पहली पारी में भी 5 विकेट हासिल कर लिए थे।
यह शर्मनाक इतिहास है
साल 2000 के 24 साल बाद, टीम इंडिया अपने ही घर में टेस्ट सिरीज हार गई है। 2000 के मैच में दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सिरीज में करारी हार दी थी। इस मैच में एक और रिकॉर्ड बन गया है कि भारत एक भी मैच में जीत हासिल नहीं कर सका। बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 235 रन जड़े। भारत ने 263 रन बनाए। भारत 28 रनों की लीड पर था। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड 174 रन पर सिमटी।
भारत के स्पिनर रविंद्र जडेजा ने 10 विकेट लिए। इस मैच में भारत को 8 विकेट से हार मिली। पुणे में दूसरे टेस्ट सिरीज में न्यूजीलैंड ने 113 रनों ने जीत हासिल कर ली। दूसरी पारी में ऋषभ पंत के अलावा कोई टिक नहीं पाया। भारतीय टीम ने महज 18 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद जो हुआ, वह टीम इंडिया के शानदार जीतों पर ठप्पे की तरह है।
न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक जीत
न्यूजीलैंड की टीम 171-9 से आगे थी। सुबह रविद्रं जडेजा ने एजाज पटेल का विकेट झटका, लेकिन सुबह जडेजा ने एजाज पटेल को आउट कर लिया। उन्होंने 55 रन देकर 5 विकेट चटकाए। यह सीरीज जीत न्यूजीलैंड के लिए ऐतिहासिक है। न्यूजीलैंड की भारतीय जमीन में यह ऐतिहासिक जीत है। साल 1995 में पहली बार न्यूजीलैंड और भारत के बीच मैच हुआ था। बेंगलुरु के पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से मैच जीता। पुणे में दूसरा टेस्ट 113 रन से जीता और अब 25 रनों से हार गई। उनके लिए यह नया इतिहास है।