टीम इंडिया ने नागपुर में खेले गए पहले टी20 में न्यूजीलैंड की जमकर धुनाई की थी। अभिषेक शर्मा (35 गेंद में 84 रन) और रिंक सिंह (20 गेंद में नाबाद 44 रन) की आतिशी पारियों की मदद से भारतीय टीम ने 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर न्यूजीलैंड को 190 रन पर ही रोक दिया था। सूर्या ब्रिगेड ने 48 रन की बड़ी जीत के साथ सीरीज का धांसू आगाज किया। आज (23 जनवरी) दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है। आइए इस मैच के सभी डिटेल्स जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: चालाकी या बेईमानी... अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जीत पर क्यों उठे सवाल?

यह भी पढ़ें: RCB को खरीदेंगे अदार पूनावाला? बोले - फ्रेंचाइजी के लिए बड़ी बोली लगाऊंगा

कहां होगा IND बनाम NZ दूसरा टी20? 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा IND बनाम NZ दूसरा टी20?

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।

टीवी पर कहां दिखेगा IND बनाम NZ दूसरा टी20?

भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी पर इस मुकाबले का लुत्फ डीडी फ्री डिश पर भी उठाया जा सकता है, जिसके लिए डीडी स्पोर्ट्स चैनल ट्यून करना होगा।

मोबाईल पर कैसे देखें IND बनाम NZ दूसरा टी20?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप्प और वेबसाइट पर होगी। मोबाईल पर मैच का मजा उठाने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप्प पर जाना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हर्षित राणा/अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

 

न्यूजीलैंड - टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, माइकल ब्रैसवेल/ईश सोढ़ी, काइल जेमीसन/मैट हेनरी, जैकब डफी