भारत ने शनिवार (25 अक्टूबर) को सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 236 रन पर सिमट गई थी। हर्षित राणा ने अपने वनडे करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 39 रन देकर 4 विकेट झटके। 237 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को 69 के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल (24) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और टीम को 69 गेंद शेष रहते आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया।

 

रोहित 125 गेंद में 121 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कोहली ने 81 गेंद में नाबाद 74 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके निकले। इन दोनों दिग्गजों की बड़ी पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप टाला। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले दोनों मैच जीते थे। उसने 2-1 से सीरीज अपने नाम की

सिडनी से लाइव अपडेट:-

Live Updates

October 25, 15:42

भारत ने आसानी से जीता मुकाबला

रोहित शर्मा और विराट कोहली की 168 रन की विशाल साझेदारी की मदद से भारतीय टीम ने 69 गेंद शेष रहते 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप टाल दिया है। रोहित 125 गेंद में 121 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली ने 81 गेंद में 74 रन की पारी खेली।

October 25, 15:17

रोहित शर्मा का शतक

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 33वां शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 105 गेंद की पारी में अब तक 11 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। भारती टीम क्लीन स्वीप टालने से महज 37 रन दूर है।

October 25, 15:10

रोहित-कोहली ने जमाया रंग

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में दर्शकों का मन मोह लिया है। रोहित 90 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोहली भी फिफ्टी जड़ चुके हैं। टीम इंडिया जीत से 53 रन दूर है।

October 25, 14:30

रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

रोहित शर्मा ने अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने 63 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। रोहित का इस सीरीज में यह लगातार दूसरा पचासा है। उन्होंने एडिलेड में 73 रन की पारी खेली थी।

October 25, 14:05

भारत का स्कोर 100 के पार

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत को 16वें ओवर में 100 के पार पहुंचा दिया है। रोहित 49 गेंद में 43 पर हैं, जबकि कोहली 21 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

October 25, 13:52

रोहित-कोहली क्रीज पर

कप्तान शुभमन गिल 26 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वह जोश हेजलवुड की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। भारत का पहला विकेट 69 के स्कोर पर गिरा। क्रीज पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी है। रोहित चौकों की बारिश कर रहे हैं। कोहली भी दो चौके लगा चुके हैं।

October 25, 13:00

भारत की बैटिंग शुरू

भारतीय टीम 237 रन के टारगेट का पीछा करने उतर चुकी है। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर हैं। दोनों अपना खाता खोल चुके हैं।

October 25, 12:20

ऑस्ट्रेलिया 236 पर ढेर

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 236 रन पर समेट दिया है। एक समय 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने आखिरी 7 विकेट 53 रन जोड़कर गंवाए। भारत की ओर से सभी गेंदबाजों ने विकेट लिए। हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट धटके। वॉशिंगटन सुंदर को 2 सफलता मिली। मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में 1-1 विकेट रहे।

October 25, 11:50

ऑस्ट्रेलिया की पारी बिखरी

भारतीय टीम ने 3 ओवर में 3 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 201/7 कर दिया है। मैट रेनशॉ (56) के पीछे-पीछे मिचेल ओवन (1) और मिचेल स्टार्क (2) भी चले गए हैं।

October 25, 11:28

ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा

हर्षित राणा की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने एलेक्स कैरी का अद्भुत कैच लपका है। श्रेयस ने बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर भागते हुए डाइव लगाकर कैच पूरा किया। उन्हें हल्की चोट भी आई है। वह दर्द में दिख रहे हैं और वह मैदान से बाहर जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 183/4 हो गया है। अर्धशतक जड़कर खेल रहे मैट रेनशॉ का साथ निभाने के लिए कूपर कोनो ली को भेजा गया है।

October 25, 10:45

सुदर को भी मिला विकेट

वॉशिंगटन सुदंर ने भी विकेट कॉलम में अपना नाम लिखवा लिया है। उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट (30) को विराट कोहली के हाथों लपकवाया। 124 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के टॉप-3 बल्लेबाज वापस जा चुके हैं। मैट रेनशॉ का साथ देने एलेक्स कैरी आए हैं।

October 25, 10:20

अक्षर ने मार्श को किया बोल्ड

अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श (41) को क्लीन बोल्ड कर दिया है। 88 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा है। भारतीय टीम को सही समय पर यह विकेट मिला है। अब ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर का असली टेस्ट होगा। मैट रेनशॉ बैटिंग करने आए हैं।

October 25, 09:51

सिराज ने दिलाई पहली सफलता

मोहम्मद सिराज ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में ट्रेविस हेड का विकेट चटका दिया है। उन्होंने हेड को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों बैकवर्ड पॉइंट पर लपकवाया। हेड 25 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब क्रीज पर मैथ्यू शॉर्ट आए हैं। 

Photo Credit: BCCI/X

October 25, 09:02

ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग शुरू

ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग शुरू हो गई है। पिच बल्लेबाजों की मददगार है। भारतीय टीम जल्द शुरुआती सफलता हासिल करना चाहेगी।

October 25, 08:58

दोनों टीमों की प्लेइेंग-11

भारत - शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया - मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड

October 25, 08:55

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

शुभमन गिल लगातार तीसरे वनडे में टॉस हार गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।