भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से रौंद दिया। कीवी टीम ने पहले बैटिंग का न्योता मिलने पर 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने इस टारगेट को 15.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। ईशान किशन ने 32 गेंद में 76 रन ठोके, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंद में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन की पारी खेली। शिवम दुबे 18 गेंद में 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

 

टीम इंडिया ने रन चेज में 6 रन पर ही संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के विकेट गंवा दिए थे लेकिन ईशान-सूर्या ने 48 गेंद में 122 रन की तूफानी साझेदारी कर पासा पलट दिया। इस साझेदारी की बदौलत भारतीय टीम ने आसान जीत दर्ज की। टी20 इंटरनेशनल में भारत का यह संयुक्त रूप से सबसे सफल रन चेज रहा। टीम इंडिया ने पहला मुकाबला 48 रन से जीता था। इस मुकाबले को अपने नाम कर मेजबान टीम सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड, लाइव स्कोर

Live Updates

2026-01-23T22:28

भारत ने 15.2 ओवर में लांघ दिया 209 रन का टारगेट

टीम इंडिया ने 15.2 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 209 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। सूर्यकुमार यादव 37 गेंद में 82 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए। इससे पहले ईशान किशन ने 32 गेंद में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 76 रन की आतिशी पारी खेली थी। शिवम दुबे 18 गेंद में 36 रन बनाकर नाबाद लौटे।

2026-01-23T22:15

भारत जीत की दहलीज पर

ईशान किशन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे रन गति को कम नहीं होने दिया है। दोनों के बीच 23 गेंद में 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। 13 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 178/3 है। 7 ओवर में सिर्फ 42 रन की जरूरत है।

2026-01-23T22:01

सूर्या ने जड़ा पचासा

सूर्यकुमार यादव ने 14 महीनों के लंबे इतजार के बाद आखिरकार टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 23 गेंद में अपना पचासा पूरा किया है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्या का फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत हैं।

2026-01-23T21:44

ईशान किशन धुआंधार पारी खेलकर OUT

ईशान किशन 32 गेंद में 76 रन की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हो गए हैं। वह ईश सोढ़ी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में लपके गए। ईशान ने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए। शिवम दुबे क्रीज पर आए हैं।

2026-01-23T21:49

भारत जीत की ओर

ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 48 गेंद में 122 रन की साझेदारी कर डाली है। टीम इंडिया आसानी से लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। जीत के लिए 11 ओवर में सिर्फ 81 रन बनाने हैं।

2026-01-23T21:38

ईशान किशन ने ठोका अर्धशतक

ईशान किशन ने 21 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। ईशान कीवी टीम के पेसर्स और स्पिनर्स दोनों की बराबर धुनाई कर रहे हैं।

2026-01-23T21:29

ईशान-सूर्या ने भारत को संभाला

ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम को संभाल लिया है। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन हो गया है।

2026-01-23T21:10

संजू के बाद अभिषेक भी OUT

अभिषेक शर्मा भी आउट हो गए हैं। भारत ने 6 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया है। अभिषेक पैरों पर आती गेंद को सीधे डीप स्क्वेयरलेग फील्डर के हाथों में खेल बैठे। इस बार डेवोन कॉनवे नो कोई गलती नहीं की।

2026-01-23T21:07

संजू सैमसन फिर हुए फेल

संजू सैमसन लगातार दूसरे मैच में फेल हो गए हैं। उन्हें दूसरी ही गेंद पर जीवनदान मिला था। डेवोन कॉनवे ने डीप स्क्वेयरलेग पर उनका आसान कैच छोड़ दिया था। संजू को इस पर 6 रन भी मिल गए। हालांकि 3 गेंद बाद ही वह अपना विकेट गंवा बैठे। ईशान किशन बैटिंग करने आए हैं।

2026-01-23T21:05

भारत की बल्लेबाजी शुरू

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर आ गए हैं। संजू स्ट्राइक ले रहे हैं। मैट हेनरी पहला ओवर डाल रहे हैं।

2026-01-23T20:51

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 209 रन का टारगेट

जैक फाउल्क्स ने आखिरी दो गेंद पर छक्का और चौका जड़कर स्कोर को 208 रन तक पहुंचा दिया है। कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने 27 गेंद में नाबाद 47 रन की पारी खेली। भारत को 209 रन का टारगेट मिला है।

2026-01-23T20:30

18 ओवर का खेल खत्म

18 ओवर पूरे होने के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन है।

2026-01-23T20:29

कहां तक पहुंचेगी कीवी टीम?

न्यूजीलैंड ने 16 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए हैं। आखिरी 4 ओवर का खेल बाकी है। कीवी टीम किस स्कोर तक पहुंचेगी, यह बड़ा सवाल है।

2026-01-23T20:14

न्यूजीलैंड के 5 विकेट धड़ाम

कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र (44) का बड़ा विकेट झटक लिया है। 129 के स्कोर पर न्यूजीलैंड की आधी टीम सिमट गई है। इससे पहले शिवम दुबे ने डेरिल मिचेल को चलता किया था। क्रीज पर मार्क चैपमैन और कप्तान मिचेल सैंटनर की जोड़ी है।

2026-01-23T19:54

10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 111/3

न्यूजीलैंड ने 10 ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं।

2026-01-23T19:46

कुलदीप ने तोड़ी रचिन-फिलिप्स की साझेदारी

कुलदीप यादव ने ग्लेन फिलिप्ल को आउट कर रचिन रवींद्र के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी तोड़ दी है। 98 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है। 18 गेंद में 35 रन बनाकर खेल रहे रचिन रवींद्र का साथ देने डेरिल मिचेल आए हैं।

2026-01-23T19:19

न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर्स OUT

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेज दिया है। हर्षित ने डेवोन कॉनवे को फिर से OUT किया। उन्होंने इस कीवी बल्लेबाज को वनडे सीरीज के तीनों मैचों में चलता किया था। वरुण ने अगले ओवर में दूसरे ओपनर टिम साइफर्ट का विकेट झटका। 5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 45/2 हो गया है।

2026-01-23T19:02

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

डेवोन कॉनवे ने पहले ओवर में ही हल्ला बोल दिया है। कॉनवे ने अर्शदीप सिंह को लगातार दो चौके लगाने के बाद छक्के और चौके के साथ उनके ओवर का अंत किया।

2026-01-23T18:37

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हर्षित राणा/अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड - टिम साइफर्ट, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैक फाउल्क्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, जैकब डफी

2026-01-23T18:28

भारत ने चुनी बॉलिंग

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया में दो बदलाव है। अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह कुलदीप यादव और हर्षित राणा को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है। अक्षर चोटिल हैं, जबकि बुमराह को आराम दिया गया है। न्यूजीलैंड की टीम में भी 3 बदलाव है।

2026-01-23T18:24

रायपुर में कुछ ही देर में टॉस

अब से कुछ ही देर में टॉस का सिक्का उछलने वाला है। कुलदीप यादव ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं। उन्हें अक्षर पटेल की जगह खिलाया जा सकता है। अक्षर चोटिल हैं।

2026-01-23T17:24

भारत की संभावित प्लेइंग-XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हर्षित राणा/अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

2026-01-23T17:00

कैसी होगी भारत की प्लेइंग-XI?

भारतीय टीम के उप-कप्तान अक्षर पटेल को पहले मैच के दौरान उंगली में चोट लग गई थी। उनका आज खेलना मुश्किल है। अगर अक्षर बाहर होते हैं तो उनकी जगह कुलदीप यादव या हर्षित राणा को मौका मिल सकता है।

2026-01-23T16:20

रायपुर में कैसा है टी20I रिकॉर्ड?

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक 1 ही टी20I मुकाबला खेला गया है। 2023 में हुए उस मैच में भारतीय टीम ने 174 रन का स्कोर खड़ा किया था और ऑस्ट्रेलिया को 154 पर ही रोक दिया था।