चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2025 के 43वें मैच में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मेजबानी करेगी। मौजूदा सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। CSK और SRH 4-4 पॉइंट्स के साथ टेबल में सबसे नीचे लगी हुई है। आज किसी एक टीम का प्लेऑफ से लगभग बाहर होना लगभग तय है। जीतने वाली टीम प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी।

 

CSK का पलड़ा भारी लेकिन हेड-अभिषेक पलटेंगे बाजी 

 

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम CSK को उसके घरेलू मैदान चेपॉक में कभी नहीं हरा पाई है। हेड टू हेड रिकॉर्ड में भी चेन्नई सुपर किंग्स ने एकतरफा दबदबा बनाया हुआ है। आईपीएल में CSK और SRH के बीच कुल 21 मैच हुए हैं। इसमें CSK ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि SRH 6 ही मैच अपने नाम कर पाई है। 

 

इन आंकड़ों को देखकर भले ही CSK का पलड़ा भारी नजर आ रहा हो लेकिन SRH इस बार बाजी पलट सकती है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम ने पिछले सीजन पावरप्ले में धमाकेदारी बल्लेबाजी कर फाइनल तक का सफर तय किया था। इसमें उसकी ओपनिंग जोड़ी ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का मेन रोल रहा था। हेड और अभिषेक मौजूदा सीजन में संघर्ष कर रहे हैं लेकिन CSK के खिलाफ ये दोनों शुरुआती ओवर्स में आतिशी बल्लेबाजी कर सकते हैं। क्योंकि CSK के गेंदबाजों के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा है।

 

ट्रेविस हेड को रवींद्र जडेजा और नूर अहमद ने टी20 क्रिकेट में दो-दो बार आउट किया है। वहीं अभिषेक को जडेजा ने एक बार आउट किया है। हालांकि इसकी उम्मीद कम ही है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नूर और जडेजा को पावरप्ले में गेंद सौंपेंगे। स्पिनर्स जब तक खेल में आएंगे तब तक हेड-अभिषेक शुरुआती ओवर्स का फायदा उठा सकते हैं। SRH ने आईपीएल 2024 से जब भी पावरप्ले में 65 से ज्यादा रन बनाए हैं उन्हें जीत मिली है।  

 

यह भी पढ़ें: घर में PBKS से बदला लेगी KKR या श्रेयस अय्यर करेंगे एक और वार?

क्लासेन को रोकने के लिए पथिराना को लाएंगे धोनी?

 

मथीशा पथिराना पिछले 3 मैचों में बेहद महंगे रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 52 रन खर्च कर दिए थे। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के सामने पथिराना ने 45 रन देकर 2 विकेट लिए। पिछले मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 10 गेंद में 34 रन लुटा दिए थे। अटकलें लगा जा रही हैं कि पथिराना को ड्रॉप किया जा सकता है। हालांकि हेनरिक क्लासेन के खिलाफ उनके रिकॉर्ड को देखते हुए धोनी को कठिन फैसला लेना होगा। पथिराना ने टी20 क्रिकेट में क्लासेन को 4 पारियों में 3 बार आउट किया है। इस दौरान उन्होंने क्लासेन को खामोश भी रखा है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2025 में डेथ ओवर्स में रन बनाना आसान नहीं, आंकड़े दे रहे गवाही