आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम ने 5 मैचों में 4 जीत हासिल की है। इस सीजन की एकमात्र हार उन्हें पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली थी। DC ने हाथ में आया मुकाबला गंवा दिया था। इसके चलते वे पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर खिसक गए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम बुधवार (16 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दर्ज कर फिर से नंबर 1 पर पहुंचने के इरादे से उतरेगी।
इस खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाएगी DC?
दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी चिंता ओपनर जेक-फ्रेजर मैकगर्क की लचर फॉर्म है। पिछले सीजन अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सनसनी मचाने वाले फ्रेजर-मैकगर्क 5 मैचों में 9.2 की खराब औसत और 100 के स्ट्राइक रेट से 46 रन ही बना पाए हैं। मिडिल ऑर्डर के शानदार प्रदर्शन से फ्रेजर-मैकगर्क पर उतना ध्यान नहीं गया है, लेकिन अब मैनेजमेंट उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फाफ डुप्लेसी और अभिषेक पोरेल ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 111 रन बनाकर भी जीत गई PBKS, केकेआर को 16 रन से हराया
RR के लिए ये है बड़ी समस्या
राजस्थान रॉयल्स 6 मैचों में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। पिछले दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। RR की टीम पावरप्ले में 9.72 के रन रेट से रन बना रही है। इस सीजन किसी भी टीम का यह दूसरा सबसे बेस्ट रन रेट है। मगर मिडिल ओवर्स में उनकी रन गति पर अचानक विराम लग जा रहा है। उन्होंने 7.86 के रन रेट से रन बनाए हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स के बाद सबसे खराब है।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिडिल ओवर्स में उन्हें फिर से संघर्ष करना पड़ सकता है। इस फेज में कुलदीप यादव RR के लिए बड़ी चुनौती साबित होंगे। कुलदीप ने मिडिल ओवर्स में 18 ओवर डाले हैं, जिसमें उन्होंने 5.94 की इकॉनमी से रन दिए हैं और 9 विकेट झटके हैं।
यह भी पढ़ें: 5 हार के बाद जीत मिली, फिर भी गलती क्यों मानने लगे MS धोनी?
DC vs RR हेड टू हेड रिकॉर्ड:
- मैच खेले: 29
- DC जीती: 15
- RR जीती: 14
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:
दिल्ली कैपिटल्स - फाफ डुप्लेसी, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर - मुकेश कुमार
राजस्थान रॉयल्स - संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश थीक्षना, आकाश मधवाल, संदीप शर्मा,
इम्पैक्ट प्लेयर - कुमार कार्तिकेय