आईपीएल 2025 में शनिवार (19 अप्रैल) को डबल हेडर के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टक्कर होगी। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पर काबिज पर है। दिल्ली कैपिटल्स 6 में से 5 मैच जीत जीतकर नंबर 1 पर मौजूद है। वहीं गुजरात टाइटंस ने 6 में से 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं।

 

DC का पलड़ा भारी

 

मौजूदा फॉर्म और हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की आईपीएल में अब तक 5 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें DC ने 3 मैचों में बाजी मारी है, जबकि GT ने 2 मैच जीते हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में मात दी थी। वहीं गुजरात टाइटंस अपना पिछला मैच हारकर आ रही है। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस का अपने होम ग्राउंड पर अच्छा रिकॉर्ड नहीं है। GT ने अहमदाबाद में DC के खिलाफ अब तक खेले दोनों मैच गंवाए हैं। शुभमन गिल ब्रिगेड कल इस रिकॉर्ड में सुधार करना चाहेगी। अगर वे दिल्ली कैपिटल्स को मात देते हैं तो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर भी पहुंच जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, PBKS के लिए बनाया अनोखा रिकॉर्ड

 

कैसी होगी DC और GT की प्लेइंग-XI?

 

फाफ डुप्लेसी अगर फिट हो जाते हैं तो उनकी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-XI में डायरेक्ट एंट्री होगी। अब तक संघर्ष कर रहे जेक फ्रेजर-मैकगर्क को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। फ्रेजर-मैकगर्क 6 मैचों में 105.76 के स्ट्राइक रेट से 56 रन ही बना पाए हैं। कुलदीप यादव को पिछले मैच में कंधे में चोट लग गई थी। DC के कप्तान अक्षर पटेल ने हिंट दिया है कि उनकी चोट गंभीर नहीं है। दूसरी ओर GT की टीम में पिच के अनुसार बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर पिच स्पिनरों की मददगार रही तो ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर प्लेइंग-XI में शामिल किए जा सकते हैं।

 

GT vs DC हेड टू हेड रिकॉर्ड:

  • मैच खेले - 5
  • DC जीती - 3
  • GT जीती - 2

यह भी पढ़ें: बीच IPL में SRH ने ऐसा क्या किया कि RCB ने हाई कोर्ट में केस कर दिया?

 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

 

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर),शरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज

 

इम्पैक्ट प्लेयर - प्रसिद्ध कृष्णा

 

दिल्ली कैपिटल्स - फाफ डुप्लेसी, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा,  विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा

 

इम्पैक्ट प्लेयर - मुकेश कुमार