'जिससे चाहे कर ले शादी…', ईशान किशन की गर्लफ्रैंड पर क्या बोले दादा?
भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले ईशान किशन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बिहार के औरंगाबाद में रहने वाले उनके दादा अनुराग पांडेय ने कहा है कि शादी का फैसला पूरी तरह ईशान का होगा।
ICC T20 वर्ल्ड कप के तहत 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच में मुकाबला होने वाला है। भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई है। कोलंबो में भारत-पाक मैच से पहले ईशान के दादाजी ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर संकेत दिए हैं। उन्होंने अपने पोते की गर्लफ्रेंड के बारे में खुलासा किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ईशान की शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि ईशान जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
बिहार के औरंगाबाद में रहने वाले ईशान किशान के दादा अनुराग पांडेय ने कहा है कि ईशान जिससे शादी करना चाहेंगे, परिवार उसे स्वीकार करने के लिए तैयार है। यह बयान एएनआई एजेंसी से परिवारिक बातचीत के दौरान सामने आई है। अनुराग पांडेय ने बताया कि ईशान ने खुद उन्हें अपनी निजी जिंदगी के बारे में जानकारी दी थी। दादा के मुताबिक परिवार की प्राथमिकता सिर्फ बच्चों की खुशी है। उनका कहना है कि शादी का फैसला पूरी तरह ईशान का होगा और परिवार ईशान किशन के साथ है।
यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले क्यों नाराज हुआ नामीबिया? ICC के फैसले पर उठे सवाल
जो मन होगा वही करेगा- दादा
दादा अनुराग पांडेय ने हंसते हुए कहा कि ईशान ने उन्हें बताया था कि अदिति उनके इंटरव्यू की तारीफ कर रही थीं। इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब हम इसके बारे में क्या बोलें, जो मन होगा वही करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईशान जिससे भी शादी करेंगे, परिवार उसे स्वीकार करेगा। उनके बड़े भाई का भी जहां शादी करने का मन था किया और आगे भी वही परंपरा निभाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: अचानक अस्पताल में भर्ती हुए अभिषेक शर्मा, क्या टीम में होगा बदलाव?
अदिति कौन हैं ?
अदिति के बारे में पूछे जाने पर अनुराग पांडेय ने बताया कि वह ईशान की गर्लफ्रेंड हैं। उन्होंने कहा कि अदिति जयपुर की रहने वाली हैं और पेशे से मॉडल हैं। दादा के मुताबिक अदिति मिस इंडिया प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रह चुकी हैं। अनुराग पांडेय ने कहा कि ईशान किशन जिसे पसंद करें, उसी से शादी करें। परिवार को इस बात की कोई चिंता नहीं कि गांव या समाज क्या कहेगा। एएनआई को दिए बयान में उन्होंने दोहराया कि जहां बच्चे खुश हैं, वही सही फैसला है। गांव वालों के फेर में पड़ने की जरूरत नहीं है। हमारी खुशी बच्चों की खुशी में है और हम उसी को प्राथमिकता देते हैं।