इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-34 में आज (24 अप्रैल) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) की टक्कर हो रही है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। डिफेंडिंग चैंपियन RCB 6 में से 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है, जबकि GT इतने ही मैचों में सिर्फ 3 जीत दर्ज कर पाई है और वह सातवें पायदान पर है।

 

RCB चिन्नास्वामी में अपना आखिरी लीग मैच खेलने उतर रही है। इसके बाद वह लगातार 'अवे मैच' और अपने दूसरे होम ग्राउंड रायपुर में खेलेगी। बेंगलुरु में फाइनल समेत दो प्लेऑफ के मुकाबले भी होने हैं। RCB चाहेगी कि आज का मैच चिन्नास्वामी में उसका आखिरी नहीं हो। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

RCB vs GT लाइव अपडेट:-

Live Updates

2026-04-24T21:45

सिराज ने RCB को दिया पहला झटका

मोहम्मद सिराज ने जैकब बेथेल के रूप में RCB को पहला झटका दे दिया है। उन्होंने इस युवा बल्लेबाज को पॉइंट पर लपवाया। देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर आए हैं। 3 ओवर की समाप्ति पर RCB का स्कोर 26/1 हो गया है।

2026-04-24T21:34

सुंदर ने छोड़ा कोहली का कैच

RCB की टीम 206 रन के टारगेट का पीछा करने उतर गई है। जैकब बेथेल और विराट कोहली क्रीज पर हैं। मोहम्मद सिराज ने कोहली को गोल्डन डक पर चलता कर दिया था लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने मिडविकेट पर आसान कैच टपका दिया।

2026-04-24T21:17

GT ने RCB को दिया 206 रन का टारगेट

जेसन होल्डर ने क्रुणाल पंड्या के खिलाफ पारी के आखिरी ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़कर गुजरात टाइटंस को 205 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया है। होल्डर 10 गेंद में 23 रन बनाकर नाबाद लौटे। वॉशिंगटन सुंदर ने 12 गेंद में 19 रन बनाए। थोड़ी देर बाद RCB की बैटिंग शुरू होने वाली है।

2026-04-24T21:09

200 तक पहुंचेगी GT?

गुजरात टाइटंस की टीम पिछले 3 ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाई है। 19 ओवर की समाप्ति पर स्कोर 187/3 है। जेसन होल्डर और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। देखना होगा कि वे टीम को 200 तक पहुंचा पाते हैं या नहीं।

2026-04-24T20:47

सुदर्शन OUT

साई सुदर्शन शतक जड़ने के तुरंत बाद आउट हो गए हैं। उन्हें जोश हेजलवुड ने चलता किया। 15.3 ओवर के बाद GT का स्कोर 160/2 हो गया है।

2026-04-24T20:40

साई सुदर्शन का तीसरा IPL शतक

सीजन की शुरुआत में संघर्ष करने के बाद साई सुदर्शन ने लय हासिल कर ली है। इस युवा सलामी बल्लेबाज ने 57 गेंद में शतक जड़ दिया है।

2026-04-24T20:36

शुभमन गिल OUT

सुयश शर्मा ने RCB को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने शुभमन गिल (32) को देवदत्त पडिक्कल के हाथों लपकवा दिया है। 128 के स्कोर पर गुजरात टाइटंस को पहला झटका लगा है।

2026-04-24T20:24

सुदर्शन शतक के करीब

साई सुदर्शन 85 पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल 23 गेंद में 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। 12 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 121/0 है।

2026-04-24T20:02

सुदर्शन ने ठोकी

साई सुदर्शन ने आठवें ओवर में रोमारियो शेफर्ड के खिलाफ छक्का जड़कर 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

2026-04-24T19:55

पावरप्ले की समाप्ति पर GT 57/0

गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले खत्म होने तक बगैर किसी नुकसान के 57 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 29 गेंद में 47 पर हैं। कप्तान शुभमन गिल ने अब तक 7 गेंद का ही सामना किया है। वह 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2026-04-24T19:40

RCB की कसी हुई गेंदबाजी

भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने साई सुदर्शन और शुभमन गिल को पहले दो ओवर में सिर्फ 11 रन ही बनाने दिए हैं।

2026-04-24T19:31

GT की बैटिंग शुरू

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए हैं। भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर डाल रहे हैं।

2026-04-24T19:20

GT में दो बदलाव

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। ग्लेन फिलिप्स की जगह जेसन होल्डर को मौका मिला है। वहीं ऑफ स्पिनर मानव सुथार भी आज खेल रहे हैं।

2026-04-24T19:05

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर

2026-04-24T19:03

RCB ने चुनी फील्डिंग

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाटीदार ने टॉस के दौरान बताया कि फिल सॉल्ट चोटिल हैं। उनकी जगह जैकब बेथेल को मौका मिला है।

2026-04-24T06:55

चिन्नास्वामी में RCB का आखिरी लीग मैच?

RCB आज अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आखिरी लीग मैच खेलने उतर रही है। इसके बाद वह सिर्फ 'अवे मैच' और अपने दूसरे घर रायपुर में खेलेगी।

2026-04-24T06:40

चिन्नास्वामी में होगी रनों की बारिश?

IPL 2022 की शुरुआत से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज आज मैदान में होंगे। क्या चिन्नास्वामी में एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा?

2026-04-24T06:30

प्लेइंग-XI में बदलाव करेगी RCB?

RCB की टीम जैकब बेथेल के साथ उतर सकती है। बेथेल को रोमारियो शेफर्ड की जगह खिलाया जा सकता है। शेफर्ड बल्ले और गेंद दोनों से अब तक कुछ खास प्रभाव नहीं डाल पाए हैं।

2026-04-24T06:16

घर में दबदबा बनाने उतरेगी RCB

RCB पिछले सीजन की शुरुआत में अपने होम ग्राउंड पर संघर्ष करती दिखी थी। इस बार भी वह एम चिन्नास्वामी में एक मैच हार चुकी है।

2026-04-24T06:00

GT का मिडिल ऑर्डर आज करेगा फायर?

कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी की जान हैं। वहीं मिडिल ऑर्डर इस सीजन भी संघर्ष कर रहा है। GT का मिडिल ऑर्डर सिर्फ 135 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहा है और सिर्फ 8 छक्के लगाए हैं, जो सबसे कम है।

2026-04-24T05:53

RCB vs GT हेड टू हेड

IPL में अब तक RCB और GT के बीच 6 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें दोनों टीमें बराबरी पर रही हैं। यानी दोनों टीमों ने 3-3 मुकाबले जीते हैं। आज कोई एक टीम बढ़त बनाने वाली है।