राजस्थान के जयपुर में हवामहल के विधायक बालमुकुंद आचार्य एक बार फिर सुर्खियों में है। जयपुर में चांदपोल दरगाह की छत को बनाने को लेकर उन्होंने विरोध किया था और इस विरोध के बाद जमकर बवाल हो रहा है। इस विवाद के बाद बालमुकुंद आचार्य को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी मिली थी, जिसकी उन्होंने शिकायत भी की। इस विवाद के बाद अब कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने कहा कि बालमुकुंद आचार्य पूरे जयपुर के मालिक नहीं हैं।
बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि जहां दरगाह बन रही है वहां हम गए थे और अधिकारियों से कहा था कि इस दरगाह की जांच होनी चाहिए। अगर यह अवैध तरीके से बन रही है तो इसे रोकना चाहिए और अगर वैध तरीके से बन रहा है तो इसे बनने दीजिए। बालमुकुंद आचार्य अपने समर्थकों के साथ दरगाज के निर्माण को रोकने गए थे और उसके बाद उन्होंने कांग्रेस नेता अमीन कागजी पर आरोप लगाए थे कि उन्हें जान से मारने की साजिश की है।
यह भी पढ़ें: अफीम खाकर तोते हो रहे नशेड़ी, तारों पर लटककर करते हैं अजीब हरकतें
आपस में भिड़े विधायक
बालमुकुंद आचार्य के आरोपों के बाद कांग्रेस विधायक अमीन कागजी दरगाह के निर्माण स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और इस दौरान वह बालमुकुंद आचार्य समेत अधिकारियों और बीजेपी सरकार पर भड़के। अमीन कागजी ने अधिकारी से कहा, 'मैं यहां का जनप्रतिनिधि हूं। यहां हर चीज को संभालकर रखने की आपसे ज्यादा मेरी जिम्मेदारी है लेकिन आपको और सरकार के गुंड़ों को गुंडागर्दी नहीं करने दूंगा।'
बालमुकुंद आचार्य पर भड़के
अमीन कागजी ने कहा कि यह काम विधायक फंड से हो रहा है और इसके लिए सभी अधिकारियों की अनुमति ली गई है। सरकारी आदेश से यह काम पूरी तरह से वैध तरीके से हो रहा है। बालमुकुंद आचार्य पर भड़कते हुए अमीन कागजी ने कहा कि कोई आदमी इस काम को रोकना चाह रहा है। उसने (बालमुकुंद आचार्य ) अपने क्षेत्र में जो अतिक्रमण किया है उसको संभाले। वह पूरे जयपुर का मालिक नहीं है और ना ही वह कोई डोन है। इस दौरान अमीन कागजी के समर्थक कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वह जाकर हवामहल को संभाले।
यह भी पढ़ें: असम में JCB की जगह लगा दिए हाथी, क्या इसकी परमिशन है?
बालमुकुंद आचार्य ने क्या कहा?
बीजेपी विधायक ने कहा कि कांग्रेस नेता के समर्थकों ने उन्हें गालियां दी। इसके साथ ही उन्होंने सनातन धर्म का पालन करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'मैं BJP सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अशांत इलाकों के लिए बिल लाने के लिए धन्यवाद देता हूं। इस बिल की वजह से सनातन धर्म को मानने वाले लोग राज्य में और शहर के अंदर शांति से रह सकेंगे। चांदपोल गेट पर गैर-कानूनी तरीके से मीनार बनाने की कोशिश की जा रही है। यह सिर्फ शहर का माहौल खराब करने की कोशिश है।'
