उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक बाप ने अपनी 15 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। शव को छह टुकड़ों में काटकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया, ताकि वारदात का खुलासा न हो सके। पुलिस ने हत्या को अंजाम देने के आरोप में पिता बिग्गन अंसारी, उसकी बहन नूरजहां और बहनोई मजीबुल्लाह अंसारी को गिरफ्तार किया है। घटना कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के जयपुर टोला की है। पूछताछ में पिता ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

 

पुलिस के मुताबिक बिग्गन अंसारी की 15 वर्षीय बेटी दूसरे समुदाय के लड़के से बात करती थी। परिवार इसी बात से नाराज था। परिवार को आशंका थी कि अपनी दो बड़ी बहनों की तरह ही सबा भी दूसरे समुदाय के लड़के प्रेम विवाह न कर ले। इसी बात से खफा पिता ने सबा की पिटाई की। लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की। इसके बाद पिता ने अपने बहन और बहनोई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

 

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे से टकराया विमान का पिछला हिस्सा

ट्रेन में रखा बेटी का धड़

वारदात को अंजाम देने से पहले बिग्गन अंसारी ने अपनी पत्नी और बेटों को घर से बाहर भेज दिया। बाजार से एक धारदार हथियार खरीदा और रिश्तेदारों की मदद से बेटी की हत्या की। शव के छह टुकड़े किए और ई-रिक्शा से तमकुही रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां लाश के टुकड़े से भरे बक्से को ट्रेन में रख दिया।  

800 CCTV कैमरे खंगालने से खुला राज

17 मई को लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन पर छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन के कोच एस-1 में लड़की का धड़ एक बक्से में मिला था। इसमें लड़के के हाथ और पैर अलग-अलग पॉलीथीन में पैक थे। पुलिस अधीक्षक (रेलवे) रोहित मिश्रा ने बताया कि तीन टीमों का गठन किया गया, ताकि मृतक की पहचान की जा सके। अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर लगे करीब 800 सीसीटीवी को खंगाला गया। इस बीच कुशीनगर जिले के तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधि दिखी।

 

यह भी पढ़ें: नैनीताल में 100 फुट गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौके पर ही मौत

विदेश में रहता था पिता, पांच साल पहले लौटा

सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति और एक महिला एक बॉक्स ले जाते दिखे। स्लीपर कोच में बॉक्स को रखने के बाद दूसरे डिब्बे से उतर जाते हैं। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता, बुआ और फूफा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद लड़की सिर एक तालाब से बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक बिग्गन अंसारी पहले विदेश में रहता था। पांच साल पहले ही गांव लौटा था। इसके बाद वह ई-रिक्शा चलाने लगा था।