हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री कार्यलाय (CMO) में तीन अहम नियुक्तियां की हैं। ये नियुक्तियां OSD, राजनीतिक सचिव और मीडिया सचिव के पदों पर हुई हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई इन तीन नियुक्तियों में पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर का प्रभाव दिख रहा है।
किसे क्या मिला?
- OSD: हरियाणा के CMO में मुख्यमंत्री सैनी के OSD के रूप में वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा को नियुक्त किया गया है। OSD बने बढ़खालसा पूर्व सीएम खट्टर के कार्यकाल में भी CMO में रह चुके हैं।
- राजनीतिक सचिवः वहीं, तरुण भंडारी को मुख्यमंत्री सैनी का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया है। भंडारी पूर्व सीएम खट्टर के भी राजनीतिक सचिव रह चुके हैं।
- मीडिया सचिवः इसी तरह, मीडिया सचिव के रूप में प्रवीण अत्रे की नियुक्ति की गई है। प्रवीण अत्रे भी खट्टर के कार्यकाल में मीडिया सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
4 पूर्व मंत्रियों को लगा झटका!
पिछले साल विधानसभा चुनाव हारे चार पूर्व मंत्री CMO में आने की कोशिश में लगे थे। इनमें कंवरपाल गुर्जर, जेपी दलाल, सुभाष सुधा और असीम गोयल शामिल हैं। सुभाष सुधा और असीम गोयल को मुख्यमंत्री सैनी का करीबी माना जाता है। इन दोनों की CMO में नियुक्ति तय मानी जा रही थी। वहीं, कंवरपाल गुर्जर और जेपी दलाल भी CMO आकर सरकार का कामकाज संभालने की कोशिश में थे।