झारखंड में सरकारी नौकरी पाने का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। देश में करोड़ों युवा सरकारी नौकरी का सपना संजोकर रखते हैं- इनमें से कुछ को सफलता मिलती है तो कुछ असफल होते हैं। झारखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सफल कहा जाए या फिर असफल कहा नहीं जा सकता। मगर कुछ लोग इसे किस्मत का खराब होना बता रहे हैं।

 

दरअसल, झारखंड में 26 हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया के तहत एक हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। मगर, इसमें ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें सोमवार को नियुक्त पत्र पाने वाले शिक्षक मंगलवार यानी एक दिन बाद (24 घंटे के अंदर) ही रिटायर हो गए। हैरानी तो तब हुई जब एक शिक्षक को रिटायरमेंट के बाद नियुक्ति पत्र मिला।

 

यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे को एक और झटका! आदित्य के करीबी शिंदे गुट में शामिल

CM हेमंत सोरेन ने दिया नियुक्ति पत्र 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 29 जून को राजधानी रांची में आयोजित एक समारोह में नए शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा थे। इसमें कुछ ऐसे शिक्षक भी नियुक्ति पत्र लेने आए थे, जिनकी 60 साल की आयु सीमा नियुक्ति पत्र प्राप्त करने से पहले ही पूरी हो चुकी है।

 

 

 

2023 में आवेदन करने वाले शिक्षक रिटायर

जानकारी के मुताबिक, झारखंड में शिक्षक नियुक्ति में पारा शिक्षकों के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहने के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है। शिक्षक नियुक्ति नियमावली के अनुसार आवेदन करने के लिए पारा शिक्षकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 58 साल निर्धारित है। ऐसे में जिन शिक्षकों ने साल 2023 में 57 या 58 साल की उम्र में आवेदन किया था, वो 2026 में 60 साल की उम्र पूरी होने की वजह से नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के साथ ही रिटायर हो रहे हैं।

नियुक्ति पत्र लेने के दूसरे दिन रिटायर

नंदलाल रवानी जामताड़ा जिले के रहने वाले है। उनको 29 जून को नियुक्ति पत्र मिला था लेकिन दूसरे ही दिन 30 जून 2026 को वो रिटायर हो गए। आज उनकी उम्र 60 साल हो गई। नंदलाल ने बताया कि वो साल 2006 से पारा शिक्षक के रूप में काम कर रहे थे। साल 2016 में उन्होंने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की, जिसके बाद 2023 में सहायक आचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए आवेदन दिया। परीक्षा प्रक्रिया होने और नियुक्ति पत्र लेने के दूसरे दिन ही वो रिटायर हो रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: पटना जंक्शन पर STF का बड़ा एक्शन, पांडव सेना का सरगना संजय गिरफ्तार

नियुक्ति मिलने से पहले ही रिटायर

ऐसे ही पलामू के शिक्षक मो नियूम अंसारी को भी 29 जून को नियुक्ति पत्र मिला। उनकी उम्र 31 मई 2026 को ही 60 साल पूरी हो गई। इसके कारण वह नियुक्ति पत्र लेने के पहले ही रिटायर हो चुके हैं। भावुक होकर उन्होंने बताया कि वो इस नियुक्ति पत्र को यादगार के रूप में अपने पास रखेंगे।

 

वहीं, अभ्यर्थी ने कहा कि अगर समय पर नियुक्ति मिल जाती, तो कम से कम कुछ समय सरकारी शिक्षक के रूप में सेवा देने का संतोष मिलता। अभ्यार्थी ने बताया कि उन्होंने 2013 और 2016 दोनों बार JTET/TET पास किया था, लेकिन नियुक्ति में देरी के कारण अब नौकरी मिलते ही रिटायर होना पड़ रहा है।