मध्य प्रदेश के जबलपुर में नेशनल हाइवे-45 पर बने एक ओवरब्रिज का एक बड़ा हिस्सा, गिर गया है। दुर्घटना की वजह से नेशनल हाइवे की मुख्य सड़क बंद है। स्थानीय प्रशासन और हाइवे अथॉरिटी, मलबा हटाने में जुटा है। यह दुर्घटना, शहपुरा इलाके में हुई है।
रेलवे लाइन के ऊपर बना यह ओवर ब्रिज, करीब 5 साल पहले, करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से बना था। यह एक फोर लेन ओवर ब्रिज है। हादसे के वक्त, न सड़क पर, न ही नीचे कोई गाड़ी थी, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया।
3 महीने पहले भी हुआ था हादसा
जबलपुर–भोपाल नेशनल हाईवे पर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बने ब्रिज का एक हिस्सा नीचे धंस गया। इसी ब्रिज की दूसरी लेन का हिस्सा 3 महीने पहले क्षतिग्रस्त हुआ था। ब्रिज 3 साल पहले 400 करोड़ रुपए से बना था।
प्रशासन ने क्या कहा है?
शाहपुरा पुलिस स्टेशन इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया, 'यहां से वाहनों को डायवर्ट किया गया है। अलग-अलग जगहों से भारी वाहनों को भी डायवर्ट किया जा रहा है। अभी यातायात में कोई बाधा नहीं है।'
3 महीने पहले भी ब्रिज हुआ था क्षतिग्रस्त
यह ब्रिज, 3 महीने में दूसरी बार क्षतिग्रस्त हुआ है। दिसंबर 2025 में ही ब्रिज का एक हिस्सा गिरा था, जिसके बाद से यहां सिंगल लेन से आवाजाही की इजाजत दी गई थी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुल बनाने में भ्रष्ट्राचार हुआ है। प्रशासन इस केस की जांच कर रहा है।
