भारत ने इसी महीने दुनिया के सबसे बड़े AI समिट की मेजबानी की। इस समिट में दुनियाभर से दिग्गज आए और AI पर विचार किया और भविष्य की योजना बनाई।  AI को लेकर लगातार अटकलें लगती रहती हैं कि  AI से करोड़ों लोगों की नौकरियां जा सकती हैं। ऐसे में कई लोग चिंतित भी हैं।  AI समिट में भी कई दिग्गजों ने इस तरह के प्रश्न उठाए तो कई ने इन सवालों से आगे के रास्ते पर भी चर्चा की। इस बीच एक ऐसा  AI सिस्टम चर्चा में आ गया है जो इंसानों से काम करवा रहा है और खुद मालिक बनकर बैठा है। काम करवाने के लिए यह सिस्टम इंसानों को रेंट पर ले रहा है। 

 

इस सिस्टम का नाम 'रेंट-ए-ह्यूमन' है, जिसे 26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर एलेक्जेंडर लिटेप्लो ने तैयार किया है। उन्होंने देखा कि  AI के पास दिमाग तो है लेकिन काम करने के लिए हाथ-पैर नहीं हैं। अब तक मौजूद क्लाउड सिस्टम कोडिंग कर सकते हैं, शेयर मार्केट संभालने समेत तमाम काम कर सकते हैं लेकिन शारीरिक काम नहीं कर सकते हैं। इसी को हल करने के लिए 'रेंट-ए-ह्यूमन' को उन्होंने बनाया है। 

 

यह भी पढ़ें: यूथ कांग्रेस के चक्कर में दिल्ली पुलिस को शिमला पुलिस ने पकड़ा, पूरा केस समझिए

'रेंट-ए-ह्यूमन' 

'एआई कान्ट टच ग्रास, यू कैन'

इस प्लेटफॉर्म की टैगलाइन ही कुछ ऐसी है कि आपको इस पूरे प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दे देगी। इसकी टैगलाइन 'एआई कान्ट टच ग्रास, यू कैन' है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां  AI बॉट्स इंसानों को किराए पर लेते हैं और अपना काम करवाते हैं। इस AI प्लेटफॉर्म के होम पेज पर ही लिखा है कि 'AI needs your body' यानी AI  को आपके शरीर की जरूरत है। होम पेज पर लिखा है कि जब AI एजेंट को रियल वर्ल्ड में कोई काम करवाना होगा तो उसे करके पैसा कमाएं। 

इंसानों से क्या काम करवाएगा AI?

इस प्लेटफॉर्म पर उन कामों की लिस्ट भी दी गई है जिन्हें AI रेंट पर इंसानों से करवाएगा। इसमें लिखा है कि पैकेजिंग, पिकअप और सामान को डिलीवर करने का काम करना होगा। इसके साथ ही फोटो क्लिक करने के लिए, किसी लोकेशन को वेरिफाइ करने के लिए और किसी दस्तावेज को देने के लिए भी इंसानों को रेंट किया जा रहा है। इसके अलावा किसी मीटिंग में जाने और किसी दस्तावेज पर साइन करने के लिए AI इंसानों को किराए पर हायर कर रहा है। 

लाखों लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन

इस प्लेटफॉर्म पर खबर लिखे जाने तक 5, 68,545 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कर लिया है। इसमें लिखा है कि AI को आपके शरी र की जरूरत है। इस AI  प्लेटफॉर्म की आधिकारिक वेबसाइट https://rentahuman.ai/ पर आपको दो विकल्प मिलते हैं। एक तो आप एक आदमी को रेंट कर सकता हैं और दूसका अपना कोई काम करवाने के लिए टास्क दे सकते हैं। इस पर लाखों लोगों ने प्रोफाइल बनाई है और इसमें घंटे के हिसाब से किराया भी दिखाया गया है। लोग अपनी प्रोफाइल में अपनी स्किल्स लिख रहे हैं और उन स्किल्स के आधार पर आप भी इस प्लेटफॉर्म से लोगों को हायर कर सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'सही से काम हो रहा है कि नहीं?' MLA पत्नी ने CM पति से विधानसभा में पूछे सवाल

सिर्फ फिजिकल काम के लिए इंसानों की जरूरत 

इस AI प्लेटफॉर्म की खास बात यह है कि AI आपके बॉस की तरह काम करेगा। इस प्लेटफॉर्म पर किसी इंसानी मैनेजर की जरूरत नहीं है। AI बॉट खुद विज्ञापन डालेगा, इंटरव्यू लेगा और काम देगा। इंसान को काम पूरा करने के बाद सबूत देना होगा और उसके हाद क्रिप्टोकरेंसी या ऑनलाइन वॉलेट से पेमेंट होता है।